विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mili Box Office Collection Day 2: एक करोड़ कमाने तक जाह्नवी कपूर की फिल्म का निकला तेल, अब तक हुई इतनी कमाई

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Sun, 06 Nov 2022 10:57 AM (GMT+05:30)

Mili Box Office Day 2 बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी इन दिनों फिल्म मिली को लेकर ...और पढ़ें

Still of Janhvi Kapoor as Mili Naudiyal from Film Mili
Still of Janhvi Kapoor as Mili Naudiyal from Film Mili

नई दिल्ली, जेएनएन। Mili Box Office Collection Day 2: इस हफ्ते सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। चार नवंबर को 'फोन भूत' और 'डबल एक्सएल' के साथ ही जाह्नवी कपूर की 'मिली' रिलीज हुई। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में जाह्नवी ने मिली नौडियाल नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो एक दिन अचानक फ्रीजर में बंद हो जाती है। इसके बाद क्या होता है? क्या वह बच पाती है? उसकी जिंदगी के इस क्रिटिकल मोड़ को दिखाती यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है।

ट्रेलर सामने के आने के बाद फैंस को जितनी उम्मीद कहानी से थी, वह उम्मीद टूटती नजर आ रही है। फिल्म के पहले दिन की कमाई के बाद दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो चलिये जानते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितने करोड़ कमाए हैं।

'मिली' को मिल रही मिलीजुली प्रतिक्रिया

जाह्नवी की इस फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले दिन जहां फिल्म ने 50 लाख के साथ ओपनिंग की, वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में कुछ इजाफा देखने को मिला। दूसरे दिन फिल्म ने 60 लाख की कमाई की है। इस लिहाज से फिल्म की कमाई 1.10 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि फिल्म का कुल बजट 30 करोड़ रुपये है।

मलयालम फिल्म का रीमेक है 'मिली'

मथुकुट्टी ज़ेवियर द्वारा निर्देशित फिल्म मिली मलयालम फिल्म 'हेलन' का हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी भले ही ज्यादा दर्शकों को लुभाने में कामयाब नही रही हो, लेकिन जाह्नवी की परफॉर्मेंस को सराहना मिल रही है। इस मूवी को जाह्नवी के डैडी बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने भी अभिनय किया है।

यह भी पढ़ें: SRK Birthday: पूरी दुनिया देखेगी 57वें बर्थ डे का जश्न, फैंस की दीवानगी पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे किंग खान?

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: 'मिली' की रिलीज से पहले छलका जाह्नवी कपूर का दर्द, बोलीं- पहली फिल्म से लेकर अब तक मेरे साथ...