विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क को दूसरे दिन मिल ही गए इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 22 Jul 2018 12:50 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 11:15 AM (IST)

माना जा रहा है कि अगर पहले वीकेंड में फिल्म को 30 करोड़ रूपये का कलेक्शन मिल जाता है तो ...और पढ़ें

Box Office: जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क को दूसरे दिन मिल ही गए इतने करोड़
Box Office: जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क को दूसरे दिन मिल ही गए इतने करोड़

मुंबई। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क ने बॉक्स ऑफ़िस पर जो अच्छी शुरुआत दी थी वो दूसरे दिन भी कायम रही और फिल्म ने 11 करोड़ से अधिक का कलेक्शन हासिल कर लिया।

करण जौहर के प्रोडक्शन और शशांक खेतान के निर्देशन में बनी धड़क ने दूसरे दिन यानि शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 11 करोड़ 4 लाख रूपये का कलेक्शन किया है । फिल्म को पहले दिन 8 करोड़ 71 लाख रूपये की कमाई हुई थी। फिल्म ने करीब 27 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ दो दिन में 19 करोड़ 75 लाख रूपये का बिज़नेस कर लिया है। माना जा रहा है कि अगर पहले वीकेंड में फिल्म को 30 करोड़ रूपये का कलेक्शन मिल जाता है तो नए चेहरों के साथ खेला गया ये दांव सफल हो जाएगा। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी से उत्तर भारत में काफ़ी फायदा पहुंच सकता है l 

धड़क के निर्देशक शशांक खेतान ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया भी बनाई थी। आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर इस फिल्म ने पहले वीकेंड में 33 करोड़ 74 लाख रूपये की कमाई की थी। यही नहीं करण जौहर की पिछली प्रोड्यूस फिल्म राज़ी ने भी 7 करोड़ 53 लाख से शुरुआत की थी और पहले वीकेंड में 32 करोड़ 93 लाख जोड़े।

इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में थीं, जिनका बॉलीवुड में रूतबा है। ऐसे में अगर ईशान और जाह्नवी राज़ी के आसपास भी रहते हैं तो बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की ये पहली फिल्म है और इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। ईशान का भी हिंदी फिल्मों में ये प्रवेश है। उन्होंने इससे पहले माजिद मजीदी की फिल्म बियोंड द क्लाउड्स में काम किया था। ईशान शाहिद कपूर की माँ के बेटे (दूसरे पिता से) हैं ।शशांक खेतान के निर्देशन में बनी धड़क की अपनी कोई ओरिजनल कहानी नहीं है क्योंकि ये मराठी की सुपरहिट फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। रिंकू राजगुरु और आकाश ठोसर ने जिस इश्क़ के अमीरी-गरीबी वाले फ़साने को सैराट में बयां किया था ठीक वैसा है पार्वती यानि जाह्नवी और मधुकर यानि ईशान पेश किया है।

धड़क में आशुतोष राणा, ऐश्वर्या नारकर और अंकित बिष्ट का भी अहम् रोल है। करीब दो घंटे 17 मिनट की इस फिल्म को बनाने में 25 से 30 करोड़ रूपये की लागत आई है। धड़क को इंडिया और ओवरसीज़ मिलकर 2791 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया l

यह भी पढ़ें: बाहुबली के सहारे पार होगी प्रभास की नाव, साहो से है कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।