विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाहुबली के सहारे पार होगी प्रभास की नाव, साहो से है कनेक्शन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 22 Jul 2018 10:10 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 05:53 PM (IST)

ये प्रभास की बॉलीवुड में पहली फिल्म है और करीब 200 करोड़ के बजट में हिंदी, तमिल और तेलुगु में बन रही है।

बाहुबली के सहारे पार होगी प्रभास की नाव, साहो से है कनेक्शन
बाहुबली के सहारे पार होगी प्रभास की नाव, साहो से है कनेक्शन

मुंबई। एस एस राजमौली ने इस दुनिया को बाहुबली नाम का ऐसा तोहफ़ा दिया है कि सदियों तक इसे भुलाना आसान नहीं होगा और इसके कलाकार ख़ासकर प्रभास तो ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहते। इसलिए उन्होंने अपनी अगली फिल्म साहो के लिए बाहुबली कनेक्शन जोड़ा है।

बता दें कि प्रभास इन दिनों अपनी एक्शन फिल्म साहो की शूटिंग में बिज़ी हैं और फिल्म को अगले साल रिलीज़ करने की तैयारी की जा रही है। ख़बर है कि साहो के मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज़ को ठीक उसी हफ़्ते में करने का फैसला किया है, जब 2017 में बाहुबली - द कन्क्लूजन रिलीज़ हुई थी। ऐसा माना जा रहा है कि प्रभास के लिए वो अप्रैल का महीना काफी लकी है और इसी कारण साहो को उसी समय लाया जाय ताकि ये फिल्म भी बाहुबली की तरह कोई चमत्कार दिखा सके। फिल्म साहो एक साइंस फिक्शन है और कहा जा रहा है कि सितम्बर के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। फिल्म में जबरदस्त स्पेशल इफेक्ट्स होंगे लेकिन इतने नहीं जितने रजनीकांत की फिल्म 2. 0 में हैं, इसलिए ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज़ हो सकती है। बाहुबली का दूसरा भाग 28 अप्रैल 2017 को रिलीज़ हुआ था।

सुजीत रेड्डी के निर्देशन में बन रही साहो की शूटिंग से प्रभास की पिछले दिनों कुछ तस्वीरें बाहर आईं और इंटरनेट पर वायरल हुईं । फिल्म की शूटिंग दुबई/आबू धाबी में की गई है। साहो, एक हाई पेस एक्शन फिल्म है, जिसमें जबरदस्त एक्शन स्टंट्स होंगे। करीब 200 करोड़ के बजट में ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में बन रही है। ये प्रभास की बॉलीवुड में पहली फिल्म है और उनके साथ इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश,मंदिरा बेदी, जैकी श्रॉफ और महेश मांजरेकर भी नज़र आयेंगे। साहो में कुछ अंडर वाटर सीन्स भी होंगे जिसके लिए प्रभास ने स्कूबा डाइविंग की ट्रेनिंग ली है। पिछले दिनों ख़बर आई थी कि इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा का ग्रे शेड (पूरी तरह निगेटिव नहीं) होगा ।

साहो फिल्म की कहानी चोर पुलिस वाली कहानी पर आधारित हैं। प्रभास इस फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन उनके किरदार के बारे में दर्शकों को फिल्म के अंत तक भी जानकारी नहीं मिलेगी। इस फिल्म में एक्शन को भी अलग रूप से दर्शाने की तैयारी है। इसके लिए हॉलीवुड के लोकप्रिय एक्शन निर्देशक केनी बैट्स को हायर किया गया है, ताकि इसे इंटरनेशनल लेवल के स्टंट सीन दिखाये जायें। श्रद्धा के लिए यह पहली फिल्म होगी, जिसमें वह एक्शन करती नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में वह भारी भरकम हथियार उठाएंगी ।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत-अक्षय की 2.0 की रिलीज़ डेट के चलते इस फिल्म के हाथ-पांव फूले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।