विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशों में तूफान बनी Jailer 2, रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ने 11 दिनों में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:11 AM (IST)

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 दिनों में कमाल कर दिखाया है।

जेलर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

जेलर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

HighLights

  1. फिल्म ने 11 दिनों में किया धांसू कलेक्शन

  2. दूसरे शनिवार को दिखा जबरदस्त उछाल

  3. रजनीकांत की फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजनीकांत (Rajnikanth) की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ये हमें देखने को भी मिला।

'जेलर 2' (Jailer 2) ने अपने दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शानदार उछाल दर्ज किया है। फिल्म को आज बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे हो गए हैं। वहीं इसकी कमाई की रफ्तार बुलेट ट्रेन की स्पीड से बढ़ रही है।

पहले ही दिन किया शानदार कलेक्शन

सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये के साथ खाता खोलने वाली फिल्म ने 10वें दिन भारत में 24.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जो शुक्रवार की 14.50 करोड़ रुपये की कमाई से 66.6% अधिक है।

jailer 2 (2)

वहीं 11वें दिन अभी तक 19 लाख की कमाई हो चुकी है। इस हिसाब से फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 373.19 करोड़ रुपये हो चुका है। इसका ग्रॉस कलेक्शन 437.02 करोड़ रुपये है। वहीं दुनियाभर में इसने अपनी कमाई से भूचाल ला दिया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 666.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

क्या है जेलर 2 की कहानी?

बात करें जेलर 2' की कहानी की तो ये पिछली फिल्म की घटनाओं को ही आगे बढ़ाती है। जहां मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) ने वर्मन (विनायकन) का खात्मा कर दिया था और उसे चेतावनी मिली थी कि मूर्ति तस्करों का एक खतरनाक सिंडिकेट जल्द ही उसके पीछे आ जाएगा।

दूसरी तरफ, दिलीप (सूरज वेंजारामूडु) यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर किसकी इतनी हिम्मत है जो उनके इस काले कारोबार और तस्करी के रैकेट के बीच में दीवार बनकर खड़ा हो रहा है।

jailer 2

इस बार आपको कई सारे कैमियो रोल भी देखने को मिलेंगे जैसे ऋतिक रोशन, मोहनलाल आदि। 'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जो पहले पार्ट के भी डायरेक्टर थे। इस बार सीक्वल फिल्म में एसजे सूर्या, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे नए सितारों की खास एंट्री हुई है।

यह भी पढ़ें- रजनीकांत ने 40 साल में पहली बार सिनेमा हॉल में फिल्म देखी, रात में चुपचाप पहुंचे जेलर-2' देखने

यह भी पढ़ें- Jailer 2 ने 8 दिनों में की 600 करोड़ से ज्यादा कमाई, गुरुवार को तोड़ा Drishyam 3 का रिकॉर्ड; जमकर बरसा धन