विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Insidios 5 BO Collection: डरावनी फिल्म 'इनसिडियस 5' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे दिन कर डाला इतना कलेक्शन

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 08 Jul 2023 04:17 PM (GMT+05:30)

Insidious The Red Door Box Office Collection 6 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉरर फिल्म इनसिडियस द रेड ...और पढ़ें

Insidious The Red Door Box Office Collection Day 2. Photo- Instagram
Insidious The Red Door Box Office Collection Day 2. Photo- Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Insidious The Red Door Box Office Collection Day 2: डरावनी फिल्मों के शौकीन लंबे समय से हॉलीवुड फिल्म 'इनसिडियस द रेड डोर' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दो दिन पहले फिल्म ने थिएटर्स में दस्तक दी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

दुनियाभर में 'इनसिडियस द रेड डोर' (Insidious The Red Door) जलवा दिखा रही है, भारत में भी इस फिल्म को लेकर क्रेज कम नहीं है। ओपनिंग डे पर 'इनसिडियस 5' ने अच्छा कलेक्शन तो किया ही था, अब दूसरे दिन भी मूवी की कमाई अच्छी-खासी रही। जानें, मूवी ने दूसरे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

'इनसिडियस द रेड डोर' ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया?

'इनसिडियस' फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म दुनियाभर में अच्छा बिजनेस कर रही है। भारत में भी इस फेमस हॉरर मूवी का जलवा देखने को मिल रहा है। पहले दिन का कलेक्शन तो शानदार रहा ही, दूसरे दिन भी कमाई में कोई कमी देखने को नहीं मिली। दूसरे दिन 'इनसिडियस द रेड डोर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.01 करोड़ रहा।

'इनसिडियस द रेड डोर' का कुल कलेक्शन

6 जुलाई 2023 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'इनसिडियस 5' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म थी, जिसने पहले दिन भारत में इतनी कमाई की हो। खैर, महज दो दिनों में ही मूवी ने 4.11 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वीक डेज पर जिस तरह के आंकड़े सामने आए हैं, माना जा रहा है कि वीकेंड्स में इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

'इनसिडियस द रेड डोर' की स्टार कास्ट

फिल्म 'इनसिडियस द रेड डोर' में पैट्रिक विल्सन (जॉश), टाय सिम्प्किंस (डॉल्टन), जोसेफ बिशारा और लिन शाये जैसे सितारों ने अहम किरदार निभाया है। बात करें फिल्म की कहानी तो मूवी में दिखाया गया है कि 10 साल के बाद जॉश और डॉल्टन की जिंदगी में फिर से आत्माओं की वापसी होती है। इसके बाद वे सभी को हमेशा के लिए खत्म कर देते हैं। अभी तक इसकी चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसे काफी पसंद किया गया था।