यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Housefull 5 Worldwide Collection: छावा के बाद छाई हाउसफुल- 5, 13 दिनों में धुआंधार कमाई से रच दिया इतिहास
अक्षय कुमार की हाउसफुल हर दिन दुनियाभर में तहलका मचा रही है। बीते दिन मंगलवार की कमाई के साथ ही ...और पढ़ें

HighLights
- हाउसफुल 5 की शानदार कमाई का सिलसिला जारी
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में रच दिया इतिहास
- रेड 2 के बाद अब इस फिल्म के पीछे है हाउसफुल 5
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाउसफुल की 5वीं फ्रेंचाइजी में इस बार हर चीज डबल थी। 17 स्टारकास्ट के साथ इस मल्टीस्टारर फिल्म में कॉमेडी तो है ही, लेकिन इसी के साथ इसमें सस्पेंस भी भरपूर है। हाउसफफुल 5 के क्लाइमैक्स भी दो हैं और मूवी दर्शकों का मनोरंजन भी डबल कर रही है।
इंडिया में 162 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली अक्षय कुमार-रितेश देशमुख ये किलर कॉमेडी वर्ल्डवाइड भी हर दिन शानदार कमाई कर रही है। रेड 2 को पछाड़ चुकी हाउसफुल 5 ने बुधवार को दुनियाभर में एक नया इतिहास रच दिया है। 13 दिनों में फिल्म ने अब कौन सा बड़ा रिकॉर्ड बनाया और कितनी रही इसकी कमाई, नीचे देखें फिल्म के आंकड़े:
छावा की राह पर चली हाउसफुल 5
अक्षय कुमार की सोई किस्मत को जगाने वाली हाउसफुल 5 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है। अपना 240 करोड़ का बजट निकाल चुकी तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी किलर कॉमेडी फिल्म ने एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। अब मूवी ने क्या नया कारनामा किया है, ये तो हम आपको बताएंगे ही, लेकिन उससे पहले ये देख नीचे पहले ये देख लीजिए कि फिल्म ने बुधवार को वर्ल्डवाइड कितना कमाया है।
Photo Credit- Youtube
सैकनलिक.कॉम के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को फिल्म ने दुनियाभर में 248.5 करोड़ की कमाई कर ली है। विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म छावा के बाद हाउसफुल 5 वर्ल्डवाइड इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है। पहले ये जगह रेड 2 की थी, लेकिन अक्षय कुमार की मूवी ने अजय की मूवी को पीछे छोड़ दिया है।
| वर्ल्डवाइड | 248.5 करोड़ |
| इंडिया नेट | 164.97 करोड़ |
| सिंगल डे वर्ल्डवाइड | 5 करोड़ |
| ओवरसीज | 55 करोड़ रुपए |
| इंडिया ग्रॉस | 193.5 करोड़ |
ओवरसीज मार्केट में अच्छी कमाई कर रही है हाउसफुल 5
हाउसफुल 5 छावा तक पहुंचकर उसकी कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिल्म के कलेक्शन से ये तो क्लियर है कि मूवी को विदेशों में काफी पसंद किया जा रहा है। बुधवार को तकरीबन 5 करोड़ के आसपास का कलेक्शन करने वाली अक्षय की किलर कॉमेडी ने ओवरसीज मार्केट में टोटल 55 करोड़ कमा लिए हैं।
Photo Credit- Youtube
आपको बता दें कि साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया था। पहला हाउसफुल A और दूसरा हाउसफुल B था। दोनों के क्लाइमैक्स अलग-अलग थे । दर्शकों को दूसरे पार्ट के मुकाबले HA ज्यादा पसंद आ रही है।
