यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
HanuMan Worldwide Collection: उधर मंदिर में विराजे भगवान राम, इधर 'हनु मैन' ने इस आंकड़े के साथ रचा इतिहास
HanuMan Worldwide Collection दुनियाभर में धूम मचा रही एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म हनु मैन की स्टोरीलाइन काफी पसंद की ...और पढ़ें

HighLights
- हनु मैन फिल्म ने किया कमाल का कलेक्शन
- फिल्म ने रचा इतिहास
- प्राण प्रतिष्ठा के दिन फिल्म को लेकर गुड न्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। HanuMan Worldwide Collection Day 10: एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म 'हनु मैन' दुनियाभर में धूम मचा रही है। फिल्म जब से रिलीज हुई है, तब से इसे लेकर तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। स्ट्रॉन्ग स्टोरी लाइन के साथ रिलीज हुई इस मूवी को लेकर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अच्छी खबर सामने आई है।
तेजा सज्जा की फिल्म 'हनु मैन' ने टिकट विंडो पर कमाल कर दिया है। फिल्म 12 जनवरी को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी और रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही दुनियाभर में धुआंधार कमाई कर डाली। न सिर्फ वर्ल्डवाइड कलेक्शन में, बल्कि डोमेस्टिक कलेक्शन में भी मूवी ने गर्दा उड़ा दिया है।
इतना कमाने वाली 2024 की बनी पहली फिल्म
फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने 'हनु मैन' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि हनु मैन फिल्म ने महज 10 दिनों में आउटस्टैंडिंग कलेक्शन से इसके साथ रिलीज हुई बाकी फिल्मों (गुंटूर कारम, अयलान, मैरी क्रिसमस और कैप्टन मिलर) को पीछे छोड़ दिया है।
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ 'हनु मैन' साल 2024 की पहली फिल्म बन गई है, जिसने वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा छुआ है।
'हनु मैन' का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
| कलेक्शन डे | कलेक्शन (करोड़ में) |
| पहला दिन | 21.35 |
| दूसरा दिन | 29.72 |
| तीसरा दिन | 24.16 |
| चौथा दिन | 25.63 |
| पांचवां दिन | 19.57 |
| छठा दिन | 15.40 |
| सातवां दिन | 14.75 |
| आठवां दिन | 14.20 |
| नौवां दिन | 20.37 |
| दसवां दिन | 23.91 |
| टोटल | 209.06 |
'हनु मैन' की स्टोरी
फिल्म अंजनाद्रि पर्वत के हनुमंत (तेजा सज्जा) की स्टोरी दिखाई गई है, जो कि कमजोर है। पढ़ाई में उसका मन नहीं लगता। वह ज्यादा पढ़ नहीं पाता और मीनाक्षी (अमृता अय्यर), जिससे वह प्यार करता है, वह पढ़ लिखकर डॉक्टर बन जाती है। एक दिन उस पर हमला होता है। तभी हनुमंत उसे बचाने आता है। इस दौरान ही उसमें श्रीराम भक्त हनुमान की शक्तियां आ जाती हैं। यहीं से कहानी में ट्विस्ट आता है।
