विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

52वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 'नोट छापने की मशीन' बनी Hanuman Ansh, आधे हुए शोज फिर भी कम नहीं हुआ बाबा का चमत्कार

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:33 PM (IST)

विशाल चतुर्वेदी की डिवोशनल ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर 52 दिन पूरे कर चुकी है और अभी भी शानदार कमाई कर रही है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की डिवोशनल ड्रामा फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) पहले तो बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं रही थी। फिर मूवी ऐसी चली कि अब रुकने का नाम नहीं ले रही। फिल्म को आज थिएटर्स में 52 दिन पूरे हो चुके हैं।

बरस रही बजरंग बली की कृपा

फिल्म में शोभिनव सत्या ने लीड रोल निभाया है। हनुमान अंश की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। एक ऐसी फिल्म जो सिर्फ दो हफ्ते में थिएटर्स से उतरने वाली थी उसे अब दो महीने होने वाले हैं। इसे बजरंग बली का चमत्कार ही माना जाना चाहिए जिसने लोगों के अंदर भक्ति की भावना जगाई और वो भारी मात्रा में फिल्म देखने पहुंचे।

Hanuman (6)

कितना रहा 52वें दिन का कलेक्शन?

बात करें फिल्म के आज के कलेक्शन की तो 52वें दिन यानी आठवें शुक्रवार को फिल्म ने अभी तक 7.67 करोड़ रुपये का कलेक्शनकर लिया है। इस तरह फिल्म की अब तक की कमाई 305.70 करोड़ रुपये हो चुकी है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 361.15 करोड़ रुपये है।

एक अनुमान के मुताबित हनुमान अंश को वीकेंड का भरपूर फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में अगर रात के शोज में भारी भीड़ आती है तो 52वें दिन का कलेक्शन आराम से 10 से 12 करोड़ रुपये हो सकता है।

Hanuman (2)

विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित और प्रोड्यूस की गई 'हनुमान अंश' को एक ट्रिलॉजी (तीन फिल्मों की सीरीज) के पहले भाग के तौर पर प्लान किया गया है। यह फिल्म विशाल चतुर्वेदी की किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ़' पर आधारित है।

क्या है हनुमान अंश की कहानी?

आजादी से पहले के भारत की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी लक्ष्मी नारायण के शुरुआती जीवन पर आधारित है। अपनी मां को खोने के बाद, वह लड़का अपना घर छोड़ देता है और ईश्वर की तलाश में पूरे उत्तर भारत की यात्रा पर निकल पड़ता है। इस यात्रा के दौरान हुए अनुभव और तपस्या ही आगे चलकर उसे नीम करौली बाबा में बदल देते हैं। पूर्णिमा तिवारी ने उनकी पत्नी राम बेटी का रोल निभाया है।

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh का दबदबा कायम, शनिवार को डिवोशनल फिल्म ने दुनियाभर में की धांसू कमाई

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh के डायरेक्टर के साथ फिल्म करने वाले थे मुश्ताक खान, विशाल चतुर्वेदी ने पोस्ट कर जताया शोक