विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

72वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी 'नीम करोली बाबा' की कृपा, शनिवार को विदेशी धरती पर जमकर हुई धनवर्षा

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:32 AM (IST)

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 72 दिन पूरे कर लिए हैं। दुनियाभर में इसकी कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिला।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

HighLights

  1. हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 72 दिन पूरे किए

  2. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रहा शानदार

  3. 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की चर्चा हर तरफ है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 72 दिन पूरे कर लिए हैं।

वहीं बात अगर कलेक्शन की करें तो हनुमान अंश अभी भी शानदार कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर आधारित फिल्म ने अपने कलेक्शन से कई बड़ी फिल्मों को धूल चटाई है।

शनिवार को कमाई में आया तगड़ा उछाल

10वें हफ्ते में 11 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ हनुमान अंश अब अपने 12वें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। फिल्म ने 71वें दिन यानी 11 शुक्रवार को 15 लाख रुपये की कमाई की। हालांकि शनिवार को कमाई में खास उछाल देखने को मिला।

Hanuman (2)

फिल्म ने 72वें दिन 58 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि मूवी तेलुगु बेल्ट में अभी भी कलेक्शन कर रही है। 57 लाख रुपये हिंदी से जबकि 1 लाख रुपये तेलुगु वर्जन से आए हैं।

इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश की कुल कमाई 339.71 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं ओवरसीज इसने अपने 72वें दिन 49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह दुनियाभर में हनुमान अंश का डंका बज रहा है।

Hanuman (1)

दुनियाभर में हनुमान अंश की धांसू कमाई

वर्ल्डवाइड हनुमान अंश की कमाई 449 करोड़ रुपये हो गई है। इस तरह हनुमान अंश को किले फतह यानी 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के लिए सिर्फ 51 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। कमाई के ये सिलसिला अगर इस हफ्ते भी जारी रहा तो हनुमान अंश बहुत जल्द वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 500 करोड़ी फिल्म बन जाएगी।

इस समय मैदान में इसका कॉम्पटीशन रजनीकांत की जेलर 2, यामी गौतम की नई नवेली, राजकुमार राव की प्रहार और अजय देवगन की दृश्यम 2 के साथ है।

यह भी पढ़ें- 10हफ्ते बाद भी नहीं रुका Hanuman Ansh का तांडव, 'महाबली' की कृपा से 71वें दिन हुआ चमत्कार; मेकर्स की भरी झोली

यह भी पढ़ें- 71वें दिन बदल गया Hanuman Ansh की कमाई का गणित, 'नई नवेली' के सामने किया शॉकिंग कलेक्शन