Hanuman Ansh को नहीं किसी का डर, दृश्यम 3 के आगे नहीं झुकाया सिर; बजरंग बली की कृपा से मंगलवार को खूब बरसे नोट
हनुमान अंश का सोमवार भले ही सुस्त रहा, लेकिन मंगलवार को मूवी एक बार गेम में फिर लौटकर आई है। ...और पढ़ें
-1791340650383_m.webp)
हनुमान अंश वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर फॉर्म में लौटी हनुमान अंश
61वें दिन दृश्यम 3 के सामने कमाए करोड़ों रुपए
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दृश्यम 3 के आने से नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कदम थोड़े लड़खड़ा जरूर गए, लेकिन भक्ति से भरपूर इस फिल्म पर बजरंग बली की पूरी कृपा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई भले ही लाखों में आ गई है, लेकिन वर्ल्डवाइड और ओवरसीज मार्केट में फिल्म अब भी बेहतरीन कमाई कर रही है।
मंगलवार को फिर फॉर्म में लौटी हनुमान अंश
दृश्यम 3 (Drishyam 3) के आने से हनुमान अंश ने सोमवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 85 लाख रुपए कमाए थे, लेकिन मंगलवार को इस कमाई में एक अच्छा उछाल देखने को मिला और फिर से मूवी का कलेक्शन करोड़ों में लौट आया। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर डिवोशनल ड्रामा फिल्म ने 1 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 61 दिनों में हनुमान अंश की कुल कमाई 425.52 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
-1791340831729.webp)
विदेशों में कहां-कहां अच्छा बिजनेस कर रही है फिल्म?
हनुमान अंश को होम्बले फिल्म्स के समर्थन से मेकर्स ने 11 सितंबर को विदेशो में ये फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म ने साउथ अमेरिका में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यूएस और कनाडा में फिल्म ने 6 दिनों के अंदर 9.65(1 Million Dollar) करोड़ का बिजनेस कर लिया था। वहां पर फिल्म ने कुल 22.18 करोड़ रुपए कमाए। ओवरसीज मार्केट में हनुमान अंश अभी तक 39.90 करोड़ तक का बिजनेस कर चुकी है।
फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने भारत में अब तक 326.48 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि मूवी की ग्रॉस कमाई 385.62 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
-1791341025528.webp)
हनुमान अंश 2 की तैयारियों में लगे मेकर्स
हनुमान अंश की अपार सफलता के बाद अब मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरु कर चुके हैं। हाल ही में फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और शोभिनव सत्या ने मूवी की सक्सेस के बाद कैंची धाम की यात्रा की। हनुमान अंश 2 (Hanuman Ansh 2)में नीम करोली बाबा के कैंची धाम के सफर को ही दर्शाया जाएगा। मेकर्स इस फिल्म को ट्रिलॉजी में बना रहे हैं।
