विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

61वें दिन Hanuman Ansh ने की हैरान करने वाली कमाई, मंगलवार को फिल्म पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:54 PM (IST)

सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर गिरावट दर्ज करने के बाद मंगलवार को हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने फिर से बढ़त दर्ज की है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 61

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 61

HighLights

  1. हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 61

  2. मंगलवार को फिल्म ने फिर दिखाई बढ़त

  3. 7 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किसी चमत्कार से कम नहीं है यह कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने सिर्फ 10 लाख रुपये के साथ खाता खोला था और 2 हफ्तों तक फिल्म की कमाई लाखों में ही सिमटी हुई थी।

इतना ही नहीं दो हफ्तों बाद फिल्म के शो भी काफी कम हो गए थे और यह सिनेमाघरों से हटने की कगार पर खड़ थी। लेकिन फिर तीसरे हफ्ते से मर्ड ऑफ माउथ और अच्छे रिव्यूज की वजह से फिल्म की किस्मत चमकी और इसन करोड़ों में नोट छापने शुरू कर दिए।

अब मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 61 दिन पूरे कर लिये हैं और सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने फिर से बढ़त दर्ज की है।

ansh (1)

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 61

सैकनिल्क के डेटा के मुताबिक, 61वें दिन हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने 0.92 करोड़ रुपये की कमाई। इसके एक दिन पहले यानी सोमवार को फिल्म की कमाई 0.75 करोड़ रुपये थी। इस कलेक्शन के साथ फिल्म की नेट इंडिया कमाई 326.40 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कमाई 385.53 हो गई है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 61- 0.92 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 326.40 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 385.53 करोड़ रुपये

ansh

हनुमान अंश के बारे में

'हनुमान अंश' एक बायोपिक फिल्म है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है और यह उनके बैनर 'स्वंभू मीडिया नेटवर्क' के तहत बनी है। यह नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी की किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर बनी है।

इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने दो महीने थिएटर्स में पूरे कर लिये हैं। दुनियाभर में फिल्म 400 करोड़ रुपये का माइलस्टोन पार चुकी है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने वीकेंड के साथ-साथ वीकडेज पर भी अच्छी कमाई की है।

यह भी पढ़ें- 5वें दिन Drishyam The Conclusion ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, Ajay Devgn की सस्पेंस थ्रिलर 200 करोड़ के पार