विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

39वें दिन Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'नीम करोली बाबा' की बरसी कृपा, 'मिर्जापुर' भी रह गई पीछे

Published: Mon, 14 Sep 2026 07:45 PM (IST)

फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने वीकडे में भी यही रफ्तार कायम रखते हुए मिर्जापुर द मूवी को पीछे छोड़ दिया है।

हनुमान अंश के एक सीन में शोभिनव सत्या (फोटो- स्क्रीनग्रैब)

हनुमान अंश के एक सीन में शोभिनव सत्या (फोटो- स्क्रीनग्रैब)

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satya) अभिनीत फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर धमार मचाए हुए हैं। विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) ने इसका निर्देशन किया है और इसे सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म में नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन से जुड़ी कहानी दिखाई गई है।

दो हफ्ते बाद उतरने वाली थी फिल्म

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर एक तरह से स्लीपर हिट साबित हुई जिसने पहले, दूसरे दिन लाखों में कमाई करने के बाद ऐसा चमत्कार देखा जिसपर शायद इसके मेकर्स भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। दो हफ्ते बाद टॉक्सिक की रिलीज के समय ये फिल्म लगभग सिनेमाघर से उतरने ही वाली थी।

Hanuman (6)

फिल्म के शुरुआती हफ्ते के कलेक्शन पर ध्यान दें तो मूवी को थिएटर में आज 39वां दिन है। पहले हफ्ते इसने 1.08 करोड़ और दूसरे हफ्ते सिर्फ 40 लाख का कलेक्शन किया था। तीसरे हफ्ते हनुमान अंश पर ऐसी कृपा हुई की मूवी का कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपये पहुंच गया। चौथे हफ्ते मूवी ने 61 करोड़ की कमाई की। पांचवा हफ्ता इसके लिए सबसे सफल रहा और फिल्म का कलेक्शन 90.25 करोड़ रुपये पहुंच गया।

कितना रहा 39वें दिन का कलेक्शन?

अब आते हैं इस हफ्ते के कलेक्शन पर। हनुमान अंश ने 36वें दिन 10.50 करोड़ का कलेक्शन किया। छठवें शनिवार को कमाई में और इजाफा हुआ और कलेक्शन 18.50 करोड़ पहुंचा। 38वें दिन हनुमान अंश ने 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Hanuman (2)

लेटेस्ट आंकड़े भी आ गए हैं। अभी तक वीकडे होने के बावजूद हनुमान अंश ने 39वें दिन यानी छठवें सोमवार को 4.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस मामले में मूवी ने मिर्जापुर द मूवी के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। मिर्जापुर द मूवी ने 11वें दिन अभी तक सिर्फ 2.96 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।

वर्ल्डवाइड भी रिलीज हुई फिल्म

इस तरह भारत में हनुमान अंश का अभी तक का कुल कलेक्शन 219.09 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसे वर्ल्डवाइड भी रिलीज करने का फैसला किया गया। इस तरह मूवी का ग्रॉस कलेक्श 258.82 करोड़ पहुंच गया है। अगर हनुमान अंश इस हफ्ते भी ऐसी ही रफ्तार बनाकर रखती है तो फिल्म के लिए 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना कोई बड़ी बात नहीं है।

यह भी पढ़ें- पैन-इंडिया फिल्म बनी Hanuman Ansh, हिंदी में धमाल मचाने के बाद अब साउथ में होगी रिलीज

यह भी पढ़ें- छठवें रविवार को Hanuman Ansh की कमाई से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, 38 दिनों से बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा