विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैकफुट पर गई अक्षय कुमार की Haiwaan, हनुमान अंश की वजह से चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ बंटाधार

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:11 AM (IST)

सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान को बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत मिली है।

हैवान का हाल बुरा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

हैवान का हाल बुरा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. हैवान की बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब

  2. चौथे दिन धड़ाम से गिरा फिल्म का कलेक्शन

  3. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भूत बंगला की सफलता के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने निर्देशक प्रियदर्शन संग फिल्म हैवान के जरिए सिनेमाघरों में वापसी की। माना जा रहा था सैफ अली खान संग अक्षय की 18 साल बाद वापसी फैंस को रास आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और बॉक्स ऑफिस पर साइको थ्रिलर हैवान (Haiwaan) को खराब शुरुआत मिली। 

इस बीच हैवान को सबसे बड़ा झटका रिलीज के चौथे दिन लगा और मूवी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सोमवार को हैवान ने कितनी कमाई की है। 

नहीं चला हैवान का जादू

फिल्म हैवान को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज के पहले दिन पर महज 3 करोड़ का कारोबार करने वाली अक्षय कुमार और सैफ अली खान की इस लेटेस्ट फिल्म ने दोनों कलाकारों के स्टारडम पर सवाल उठा दिए हैं। ओपनिंग के बाद हैवान को बॉक्स ऑफिस पर वापसी का मौका नहीं मिला और फिल्म की कमाई स्तर नीचे की तरफ गिरता चला गया। 

यह भी पढ़ें- संडे को Box Office पर 5 फिल्मों के बीच हुआ घमासान, धुआंधार कमाई कर टॉपर बन गई ये फिल्म

haiwaancollection

गौर करें हैवान की रिलीज के चौथे दिन की कमाई की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मंडे को इस मूवी ने महज 70 लाख का कारोबार किया है, जो अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे बड़े कलाकारों से सजी इस साइको थ्रिलर फिल्म के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। कमाई के इन आंकड़ों को देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर हैवान का बंटाधार हो गया है।

haiwn

बात की जाए हैवान के चार दिन के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो आंकड़ा महज 8 करोड़ के करीब पहुंच सका है। इस तरह से अक्षय और सैफ की ये फिल्म मंडे टेस्ट में बुरी तरह से फेल हो गई है। 

हनुमान अंश की वजह से हुआ नुकसान

हैवान की इस खराब कमर्शियल परफॉर्मेंस का सबसे बड़ा कारण फिल्म हनुमान अंश को माना जा रहा है। जिस तरह से नीम करोली बाबा की बायोपिक फिल्म महीनेभर बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है, उसके आगे कोई भी नहीं टिक पा रहा है। इस वजह से कही न कहीं हैवान भी असफलता की भेंट चढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh और 'मिर्जापुर' को टक्कर देते हुए कहां पहुंची Haiwaan? तीसरे दिन कितना रहा अक्षय की फिल्म का कलेक्शन