विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को बदला Haiwaan की कमाई का गणित, 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' के बीच Box Office पर की शॉकिंग कमाई

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:05 AM (IST)

11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। यहां देखें फिल्म की दूसरे दिन की कमाई-

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

HighLights

  1. हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

  2. अक्षय-सैफ की फिल्म ने कितनी की कमाई?

  3. 11 सितंबर को रिलीज हुई है हैवान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर क्राइम थ्रिलर हैवान ने 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन फिल्म ने एवरेज कमाई की और अब दूसरे दिन आइए जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

सैकनिल्क के मुताबिक, 'हैवान' ने पहले दिन उम्मीद से कम 3 करोड़ रुपये से खाता खोला। यह कमाई 7,224 शोज और 11% की ऑक्यूपेंसी के साथ हुई। वहीं अब दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसकी कमाई में बढ़त की बजाय गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

haiwaan (11)

यह भी पढ़ें- शुक्रवार को Mirzapur-The Movie ने फैलाई बॉक्स ऑफिस पर दहशत, Haiwaan और हनुमान अंश भी नहीं हिला पाए सिंहासन

यह कमाई 5,759 शोज और 14% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई है। इस कमाई के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 6.60 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 1 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन किया है और इसी के साथ दुनियाभर में इसकी कमाई 8.60 करोड़ रुपये हुई है।

हैवान डे 2 कलेक्शन- 2.50 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 5.5 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 8.60 करोड़ रुपये

haiwaan (12)

हनुमान अंश और मिर्जापुर के बीच हैवान का प्रदर्शन

बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हनुमान अंश और मिर्जापुर अपना कब्जा जमाकर बैठी हुई हैं। फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से ज्यादा वक्त पूरा कर लिया है और 37वें दिन यानी शनिवार को 13 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की है। वहीं मिर्जापुर भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

इस बीच हैवान का ये प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक काफी कम है खासकर वीकेंड को देखते हुए। देखना होगा कि वीकेंड के आखिरी दिन यानी रविवार को फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।

हैवान के बारे में

'हैवान' (Haiwaan) एक क्राइम-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसे प्रियदर्शन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म प्रियदर्शन की ही 2016 की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है।

इसमें सैफ अली खान (Saif Ali Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि मोहनलाल (Mohanlal) ने इसमें कैमियो रोल किया है। फिल्म 11 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है।

यह भी पढ़ें- छठे शनिवार को Hanuman Ansh की कमाई में तगड़ा उछाल, 'नीम करोली बाबा' की फिल्म पर हुई जमकर धनवर्षा