विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Governor Box Office: मनोज बाजपेयी की Financial थ्रिलर ने किया कमबैक, संडे को कमाई में हुआ इजाफा

Published: Mon, 15 Jun 2026 11:36 AM (IST)

Governor Collection Day 3: अभिनेता मनोज बाजपेयी की लेटेस्ट फिल्म गवर्नर ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया है।

गवर्नर कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

गवर्नर कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. धीमी शुरुआत के बाद गवर्नर का कमबैक

  2. संडे को फिल्म कमाई में आया उछाल

  3. मनोज बाजपेयी की लेटेस्ट फिल्म गवर्नर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Governor Box Office Collection Day 3:पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में आधा दर्जन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिला था। जिनमें एक मूवी दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की गवर्नर शामिल रही। कमाई के मामले में धीमी शुरुआत करने वाली इस फाइनेंशियल थ्रिलर ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया है। 

ओपनिंग वीकेंड पर मनोज बाजपेयी स्टारर गवर्नर ने ठीकठाक कारोबार किया है, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के तीसरे दिन गवर्नर ने कितना कलेक्शन किया है। 

कमाई में गवर्नर की वापसी

बहुत मुश्किल होता कि जब थिएटर्स में किसी भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस क्लैश की समस्या से गुजरना पड़े। ऐसा ही कुछ मनोज बाजपेयी की गवर्नर के साथ भी देखने को मिला। लेकिन अपनी दमदार कहानी के दम पर गवर्नर ने हर किसी का ध्यान खींचा और बॉक्स ऑफिस पर अपनी दावेदारी पेश करने की पूरी कोशिश की। 

governor movie collection (1)

यह भी पढ़ें- Box Office: वीकेंड पर हॉन्टेड ने पलटी बाजी, 'भारत भाग्य विधाता' की चांदी; Main Vaapas Aaunga और गवर्नर का रहा ऐसा हाल

गौर किया जाए गवर्नर के रिलीज के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने रविवार को करीब 1.40 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि शनिवार की तुलना में 21 प्रतिशत कमाई में उछाल है। इस तरह से अब ओपनिंग वीकेंड तक गवर्नर का कुल कलेक्शन 4 करोड़ के पास पहुंच गया है। 

governor movie collection

हालांकि, फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा इतना भी अच्छा और बड़ा नहीं है, जो इसकी अधिक प्रशंसा की जाए। लेकिन क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मूवी को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते इसे एक मस्ट वॉच फिल्म माना जा रहा है। 

गवर्नर कलेक्शन ग्राफ

  • पहला दिन- 0.90 लाख

  • दूसरा दिन- 1.15 करोड़

  • तीसरा दिन- 1.40 करोड़

  • टोटल कलेक्शन- 3.45 करोड़

इस तरह से रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक मनोज बाजपेयी की गवर्नर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। 

क्या है गवर्नर की कहानी?

फिल्म गवर्नर की चर्चा इस वजह से भी ज्यादा हो रही है कि ये फिल्म 90 के दशक में देश में हुए आर्थिक संकट की सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें मनोज बाजपेयी ने भारत के पूर्व आरबीआई गवर्नर एस वेंकटरमन का किरदार निभाया है। 

यह भी पढ़ें- Governor Review: दिवालिया की कगार पर था भारत, विदेश भेजना पड़ा सोना; आर्थिक संकट में हीरो बने 'गवर्नर' की कहानी