विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Governor Box Office Day 1: पहले दिन ऐसा रहा मनोज बाजपेयी की फिल्म का हाल, Financial Thriller की कमाई कर देगी हैरान

Published: Sat, 13 Jun 2026 09:01 AM (IST)

मनोज बाजपेयी स्टारर गवर्नर (Governor) 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आइए जानते हैं पहले दिन की कमाई।

गवर्नर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

गवर्नर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

HighLights

  1. गवर्नर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

  2. पहले दिन गवर्नर ने की इतनी कमाई

  3. 12 जून के रिलीज हुई है गवर्नर 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी स्टारर फायनेंशियल थ्रिलर गवर्नर ने 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म में एक्टर ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर एस वेंकिटरमणन का किरदार निभाया है जिन्होंने 1990 में हुए गंभीर आर्थिक संकट में देश को दिवालिया होने से बचाया था। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

गवर्नर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

सैकनिल्क के मुताबिक मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत की है। बॉक्स ऑफिस (Box Office) कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने फर्स्ट डे 0.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी फिल्म 1 एक करोड़ भी पार नहीं कर पाई है। 0.90 करोड़ के नेट इंडिया कलेक्शन के साथ फिल्म का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये है।

manoj (1)यह भी पढ़ें- 'अनपढ़ लोगों से मैं बात नहीं करता...' घूसखोर पंडित के टाइटल विवाद पर बोले Manoj Bajpayee, गवर्नर पर दिया अपडेट

मनोज बाजपेयी की फिल्म होते हुए पहले दिन के हिसाब से यह कमाई काफी कम है लेकिन वीकेंड अभी बाकी है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई कितनी होती है, देखना दिलचस्प होगा।

गवर्नर के बारे में

गवर्नर (Governor) एक फायनेंशियल थ्रिलर फिल्म है, जो चिन्मय डी. मंडलेकर द्वारा निर्देशित और सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित है। फिल्म में मनोज बाजपेयी, अदा शर्मा और नौशाद मोहम्मद कुंजू हैं। यह फिल्म 1990 के भारतीय आर्थिक संकट के आसपास की घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारत सरकार (भारत सरकार) के बीच संस्थागत ढांचा दिखाया गया है।

manoj

मनोज बाजपेयी का वर्कफ्रंट

मनोज बाजपेयी की पिछली थिएट्रिकल रिलीज इंस्पेक्टर जेंडे थी। वहीं ओटीटी पर वे फैमिली मैन 3 में नजर आए थे। सीरीज में उनके साथ निम्रत कौर, जयदीप अहलावत जैसे सितारों ने काम किया था। मनोज फिलहाल गवर्नर में दिखाई दे रहे हैं, वहीं फिलहाल अपकमिंग थिएट्रिकल रिलीज के अनाउंसमेंट का दर्शकों को इंतजार है।

यह भी पढ़ें- Governor Review: दिवालिया की कगार पर था भारत, विदेश भेजना पड़ा सोना; आर्थिक संकट में हीरो बने 'गवर्नर' की कहानी