Move to Jagran APP

'गोलमाल अगेन' 200 करोड़ से बस इतना दूर, अजय देवगन बने बॉलीवुड के बाहुबली

'गोलमाल अगेन' इस साल की कामयाब बॉलीवुड फ़िल्मों की लिस्ट में पहले पायदान पर है। अगर 'बाहुबली2- द कंक्लूज़न' के हिंद डब वर्ज़न को इसमें शामिल कर लें, तो दूसरे नंबर पर आती है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 05 Nov 2017 03:04 PM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 11:55 AM (IST)
'गोलमाल अगेन' 200 करोड़ से बस इतना दूर, अजय देवगन बने बॉलीवुड के बाहुबली
'गोलमाल अगेन' 200 करोड़ से बस इतना दूर, अजय देवगन बने बॉलीवुड के बाहुबली

मुंबई। अजय देवगन की दिवाली रिलीज़ 'गोलमाल अगेन' कामयाबी का नया इतिहास रचने वाली है। फ़िल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में दाखिल होने वाली है। इस क्लब में अजय देवगन की ये पहली फ़िल्म होगी। 

loksabha election banner

दिवाली के एक दिन बाद 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची 'गोलमाल अगेन' 100 करोड़ से ज़्यादा कलेक्ट करेगी, इसका अंदाज़ा सभी को था, मगर 200 करोड़ क्लब में इसकी एंट्री की कल्पना ख़ुद अजय ने भी नहीं की होगी। रिलीज़ के 16वें दिन 4 नवंबर को 'गोलमाल अगेन' ने 3.69 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फ़िल्म का घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर नेट कलेक्शन 188.66 करोड़ हो गया, यानि 200 करोड़ क्लब से महज़ 11.34 करोड़ दूर। फ़िल्म जिस रफ़्तार से चल रही है, उसे देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि फ़िल्म इस वीक में 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। 

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफ़िस पर 2017 में इन फ़िल्मों ने ली है 100 करोड़ में एंट्री

'गोलमाल अगेन' इस साल की कामयाब बॉलीवुड फ़िल्मों की लिस्ट में पहले पायदान पर है। अगर 'बाहुबली2- द कंक्लूज़न' के हिंद डब वर्ज़न को इसमें शामिल कर लें, तो दूसरे नंबर पर आती है। 'गोलमाल अगेन' की कामयाबी का सबसे बड़ा फ़ायदा अजय देवगन को होगा। बॉलीवुड के सुपरस्टारों में गिनती होते हुए भी अजय की एक भी फ़िल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल नहीं है। 'गोलमाल अगेन' अजय के करियर को ये मुकाम दे सकती है।

यह भी पढ़ें: कृति खरबंदा से जानिए, बॉलीवुड में कौन दे सकता है बाहुबली को टक्कर

परिणीति चोपड़ा की फ़िल्मोग्राफी 'गोलमाल अगेन' से मज़बूत हुई है। उनके करियर की ये पहली 100 करोड़ की फ़िल्म तो है ही, 200 करोड़ की भी हो सकती है। बता दें कि 'गोलमाल अगेन' ने 30.14 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 87.60 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 136.07 करोड़ जमा कर लिये थे। गोलमाल अगेन के इस रिकॉर्ड को अब दो ही फ़िल्में चुनौती दे सकती हैं। संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' या सलमान ख़ान की 'टाइगर ज़िंदा' है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफ़िस पर 10 सालों में जानिए किसकी रही दिवाली, किसका निकला दिवाला

'गोलमाल अगेन', गोलमाल सीरीज़ की चौथी फ़िल्म है। रोहित शेट्टी डायरेक्टेड फ़िल्म में अजय देवगन और परिणीति चोपड़ा के अलावा तब्बू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू ने मुख्य किरदार निभाये थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.