विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Friday Releases: सितम्बर के आखिरी हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी ये फिल्में, बढ़ेंगी 'जवान' की मुश्किलें?

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 26 Sep 2023 07:06 PM (IST)

Friday Releases शाह रुख खान की जवान की रिलीज का तीसरा हफ्ता चल रहा है और फिल्म अभी भी मजबूती ...और पढ़ें

इस शुक्रवार यह फिल्में रिलीज हो रही हैं। फोटो- एक्स
इस शुक्रवार यह फिल्में रिलीज हो रही हैं। फोटो- एक्स

HighLights

  1. जवान के सामने इस हफ्ते रिलीज होंगी कई फिल्में
  2. फुकरे 3 एक सफल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है
  3. द वैक्सीन वार का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है

नई दिल्ली, जेएनएन। Friday Movies in Cinemas: शाह रुख खान की फिल्म जवान के हिंदी वर्जन ने 500 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। हालांकि, तीसरे हफ्ते में चल रही फिल्म की प्रतिदिन की कमाई में अब काफी गिरावट आ चुकी है और कलेक्शंस सिंगल डिजिट में पहुंच चुके हैं। 

पिछले शुक्रवार को रिलीज हुईं द ग्रेट इंडियन फैमिली और सुखी तो जवान का बाल भी बांका नहीं कर सकीं, मगर इस वीकेंड फिल्म को कड़ी चुनौती मिल सकती है, क्योंकि ऐसी फिल्में आ रही हैं, जिनको लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता काफी रही है। 

फुकरे 3

फुकरे हिंदी सिनेमा की सफल फ्रेंचाइजी रही है। मृगदीप सिंह लाम्बा निर्देशित दोनों फिल्में सफल रही हैं। ऐसे में फुकरे 3 दर्शकों को आकर्षित कर सकती है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, रिचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

यह भी पढ़ें: Fukrey 3- रिलीज से पहले पुलकित सम्राट ने ऑनलाइन लीक कर दी 'फुकरे 3', जानिए क्या है ट्विस्ट?

द वैक्सीन वार

द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म दर्शक बटोर सकती है। कोविड-19 पैनडेमिक के दौरान भारत की अपनी वैक्सीन बनाने की कोशिशों और संघर्ष को दिखाती यह फिल्म सरप्राइज लेकर आ सकती है। विवेक की पिछली फिल्म की सफलता द वैक्सीन वार की स्वीकार्यता में मदद कर सकती है। 

चंद्रमुखी 2

कंगना रनोट अभिनीत यह फिल्म प्रमुख रूप से तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। हिंदी में इसका डब वर्जन रिलीज किया जा रहा है। हालांकि, हिंदी वर्जन का प्रचार बिल्कुल नहीं किया गया है। ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज किया गया है। राघव लॉरेंस ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभायी है। 

यह भी पढ़ें: Dunki Release Date- भारत से पहले विदेश में धूम मचाएगी शाह रुख की 'डंकी'! फौरन जानिए रिलीज डेट से जुड़ा अपडेट

स्कंदा

साउथ फिल्म स्कंदा 28 सितम्बर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। इस फिल्म में उस्ताद पोथिनेनी और उर्वशी रौतेला मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनू ने किया है। स्कंदा तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी। 

द क्रिएटर

हॉलीवुड फिल्म द क्रिएटर 29 सितम्बर को रिलीज होगी। यह साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें इंसानों और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बीच लड़ाई दिखायी जाएगी। फिल्म में जॉन डेविड वाशिंगटन, जेम्मा चैन, केन वाटनबे प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे।