विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monday Box Office Report: 'जवान' के तूफान में विक्की कौशल की फिल्म की हालत खस्ता, शिल्पा भी नहीं हुईं 'सुखी'

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 26 Sep 2023 12:54 PM (IST)

Monday Box Office Report बॉक्स ऑफिस पर बीते हफ्ते दो फिल्मों ने दस्तक दी। 22 सितंबर को विक्की कौशल की ...और पढ़ें

Tgif and Sukhee Box Office Collection Day 4 / Photo- Instagram
Tgif and Sukhee Box Office Collection Day 4 / Photo- Instagram

HighLights

  1. जवान के आगे नहीं चला विक्की कौशल का चार्म
  2. द ग्रेट इंडियन फैमिली की चार दिनों में बस इतनी कमाई
  3. शिल्पा शेट्टी की सुखी को भी थिएटर में नहीं मिली ऑडियंस

नई दिल्ली, जेएनएन। Monday Box Office Report: 'जवान' की रिलीज के कई दिनों बाद सिनेमाघरों में विक्की कौशल की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और शिल्पा शेट्टी की मूवी 'सुखी' ने दस्तक दी। ये दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर 22 सितंबर को आपस में टकराई थीं। ये दोनों ही फिल्में फैमिली ड्रामा हैं।

एक तरफ जहां विक्की कौशल की फिल्म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, तो वहीं शिल्पा शेट्टी भी लोगों की तारीफ पाने में कामयाब रही। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर जवान के बवंडर के बीच ये दोनों ही फिल्में बुरी तरह से पिट गयी।

दोनों को ही थिएटर में ऑडियंस नहीं मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फैमिली ड्रामा फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' की चार दिनों में कितनी कमाई हुई है, यहां पर जाने पूरे आंकड़े-

चार दिनों में विक्की की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' ने की इतनी कमाई

विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म का प्रमोशन भी काफी जोरदार नहीं था, जिसका असर साफ तौर पर कहीं न कहीं फिल्म के कलेक्शन पर देखने को मिला। शुक्रवार को 1.3 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने वीकेंड तक केवल 5 करोड़ का ही बिजनेस किया था।

यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Day 19: मंडे को बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरा 'जवान' का कलेक्शन, बस इतनी हुई कमाई

'जवान' और 'गदर 2' के बीच विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के लिए दर्शक तराशना बेहद ही मुश्किल हो रहा है। विक्की कौशल की फिल्म का सोमवार का कलेक्शन लाखों में गिर गया।

द ग्रेट इंडियन फैमिली 4 डेज- 

द ग्रेट इंडियन फैमिली वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 6 करोड़ रुपए
द ग्रेट इंडियन फैमिली इंडिया नेट कलेक्शन 5.85 करोड़ रुपए
द ग्रेट इंडियन फैमिली इंडियन फैमिली ग्रॉस कलेक्शन- 6 करोड़ रुपए 
सोमवार सिंगल डे कलेक्शन  85 लाख रुपए

इस फिल्म ने मंडे को महज 85 लाख रुपए की कमाई की और फिल्म का टोटल कलेक्शन इंडिया में 5.85 करोड़ तक ही पहुंचा है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 6 करोड़ की टोटल कमाई की है।

शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' का बॉक्स ऑफिस पर हाल-बेहाल

शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' ने भी 22 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म में 38 साल की पंजाबी हाउसवाइफ सुखप्रीत की कहानी बताई गयी है। ये मूवी एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें शिल्पा के अलावा अमित साध और कुशा कपिला जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई दिए।

सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने चार दिन में महज 1.41 करोड़ के आसपास घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है। आपको बता दें कि इससे पहले शिल्पा शेट्टी फिल्म 'निकम्मा' में नजर आई थीं। 

यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Day 19: मंडे को बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरा 'जवान' का कलेक्शन, बस इतनी हुई कमाई