शनिवार को Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में ही Ajay Devgn की फिल्म 100 करोड़ के पार
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की दृश्यम 3 ने दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

दृश्यम द कॉन्क्लूजन का कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
शनिवार को दृश्यम 3 पर बरसे करारे नोट
मोहनलाल की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की रिलीज के करीब चाढ़े चार महीने बाद इसी फ्रेंचाइजी की हिंदी रीमेक दृश्यम का तीसरा पार्ट 'दृश्यम द कॉन्क्लूजन' (Drishyam The Conclusion) 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आया।
दर्शक उम्मीद लगा रहे थे कि अजय देवगन की 'दृश्यम द कॉन्क्लूजन' (Ajay Devgn Drishyam 3 Box Office Collection), मोहनलाल की 'दृश्यम 3' जैसी होगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। फिल्म के सीन्स और क्लाइमैक्स हटके निकले और दर्शकों के दिलों-दिमाग में बस गए।
दृश्यम 3 की हुई चांदी
अब आलम यह है कि अजय देवगन स्टारर सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम द कॉन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पहले दिन फिल्म ने करीब 62 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी और अब दूसरे दिन फिल्म ने फिर से कमाई से गर्दा उड़ा दिया है।

दूसरे दिन रचा इतिहास
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 46.20 करोड़ रुपये की शुरुआती कमाई कर ली है जो 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकती है। फिल्म को दूसरे दिन 15,954 से ज्यादा शोज मिले थे। रविवार को कमाई इससे भी ज्यादा होने की उम्मीद है।
मोहनलाल की दृश्यम 3 का रिकॉर्ड टूटा?
सिर्फ दो दिनों में ही 'दृश्यम द कॉन्क्लूजन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 108.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। सही आंकड़े इससे ज्यादा हो सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन की फिल्म, मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का लाइफटाइम नेट कलेक्शन (110 करोड़) का रिकॉर्ड दो दिन में ही तोड़ने के करीब पहुंच गई।

अजय देवगन के करियर की बड़ी फिल्म
आपको बता दें कि दृश्यम 3, अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है। इससे पहले सिंघम अगेन ने 43 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ रिकॉर्ड तोड़ा था।
दृश्यम 3 की स्टार कास्ट
बात करें दृश्यम 3: द कॉन्क्लूजन की तो इस फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत (Jaydeep Ahlawat), तब्बू, श्रिया सरन, प्रकाश राज (Prakash Raj), इशिता दत्ता और मृणाल जाधव अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन और लेखन अभिषेक पाठक ने किया है।
