Drishyam 4 के साथ फिर सिनेमाघरों में लौटेंगे अजय देवगन, अभी खत्म नहीं हुई विजय सालगांवकर की सस्पेंस भरी कहानी?
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam: The Conclusion) को देखने के बाद अब दर्शकों के मन में एक ही सवाल है कि ...और पढ़ें
-1791018292576_m.webp)
क्या 'दृश्यम 4' लेकर लौटेंगे अजय देवगन?
HighLights
क्या 'दृश्यम 4' लेकर लौटेंगे अजय देवगन?
2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'दृश्यम 3'
क्या आगे बढ़ेगी विजय सालगांवकर की कहानी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इसे क्रिटीक्स और दर्शकों से पॉजीटिव रिस्पॉन्स भी मिला है। वहीं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ रुपये से ज्यादा की धांसू ओपनिंग भी कर ली है।
'दृश्यम 4' बनेगी या नहीं?
फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) के काम को काफी सराहा जा रहा है। इसके साथ ही इसकी कहानी और सस्पेंस को भी भर-भरकर सराहना मिल रही है। इस बीच दर्शकों के मन में एक ही सवाल है कि क्या दृश्यम की कहानी आगे बढ़ेगी? या फिर ये कहानी तीसरे पार्ट के साथ ही खत्म हो गई है? क्या दृश्यम 4 (Drishyam 4) भी बनेगी? इन सवालों के जवाब अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में दिया।
-1791018560514.webp)
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, Ajay Devgn के करियर की बिगेस्ट ओपनर बनी क्राइम थ्रिलर
अजय से जब पूछा गया कि क्या इसका पार्ट 4 भी आएगा। तो इस पर उन्होंने कहा, 'हम सभी को लगा कि यह फिल्म ही इसका अंत होनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि हमें इससे आगे बढ़ने की कोशिश भी करनी चाहिए क्योंकि, हर चीज की तरह, इसे सबसे अच्छे मुकाम पर ही छोड़ देना बेहतर होता है'।
तीसरे पार्ट पर भी था संदेह
'दृश्यम 2' को याद करते हुए देवगन ने कहा कि उन्हें पक्का नहीं था कि तीसरा पार्ट बन पाएगा या नहीं, क्योंकि इतने सारे ट्विस्ट और टर्न वाली कहानी को आगे बढ़ाना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, 'कहानी को उतना ही दिलचस्प या रोमांचक बनाए रखना लगभग नामुमकिन है'।
-1791018590977.webp)
'दृश्यम' फ्रैंचाइजी लंबे समय से अपने शानदार सस्पेंस को लेकर चर्चा में रही है। इसकी पहली दो हिंदी फिल्में मोहनलाल की मलयालम फिल्म का रीमेक है। जिसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया था और जिसमें अनुभवी एक्टर मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। इवेंट के दौरान देवगन ने इस बारे में भी बात की। हालांकि फिल्म का तीसरा पार्ट मोहनलाल की 'दृश्यम 3' से बिल्कुल अलग है।
मलयालम फिल्म का बनेगा चौथा पार्ट?
अजय ने कहा, 'यह फिल्म हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है क्योंकि दूसरा पार्ट ओरिजिनल फिल्म से प्रेरित था। लेकिन यह स्क्रिप्ट बिल्कुल अलग है। दृश्यम 3 और हमारी फिल्म पूरी तरह से अलग हैं। मैं चाहता हूं कि मोहनलाल सर यह फिल्म देखें। उनकी मंजूरी मिलना मेरे लिए बहुत खुशी की बात होगी'। मलयालम ओरिजिनल फिल्म के प्रोड्यूसर ने हाल ही में घोषणा की है कि 'दृश्यम 4' भी बन सकती है।
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3' ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले दिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जबरदस्त कलेक्शन किया। फिल्म में अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तबू, इशिता दत्ता, प्रकाश राज जैसे कलाकारों ने काम किया है।
