'मजेदार, लाजवाब...' Drishyam 3 के मुरीद हुए करण जौहर, Ajay Devgn और जयदीप अहलावत की तारीफों के गढ़े पुल
करण जौहर ने 'दृश्यम 3' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने निर्देशक अभिषेक पाठक के डायरेक्शन और अजय देगवन और जयदीप अहलावत की एक्टिंग की सराहना की है।
-1791012954384_m.webp)
करण जौहर ने किया 'दृश्यम 3' का रिव्यू
HighLights
करण जौहर ने किया 'दृश्यम 3' का रिव्यू
अजय देवगन और जयदीप अहलावत तो सराहा
2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी 'दृश्यम 3'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' जबरदस्त चर्चा के साथ रिलीज हुई है। फिल्म में अजय देवगन और जयदीप अहलावत के बीच की टक्कर इसकी सबसे बड़ी खासियत बनकर उभरी है। इस पॉपुलर फ्रैंचाइज़ी का यह नया चैप्टर विजय सलगांवकर को एक आखिरी लड़ाई के लिए वापस लाता है। जिसमें उनका सामना अहलावत के किरदार राजवीर सिंह तोमर से होता है।
करण जौहर ने की 'दृश्यम 3' की तारीफ
फिल्म को मिल रहे प्यार और तारीफों के बीच, फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में इस पर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने डायरेक्टर अभिषेक पाठक की तारीफ की और अजय देवगन (Ajay Devgn) व जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) के काम को सराहा साथ ही फिल्म को मजेदार बताया।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, Ajay Devgn के करियर की बिगेस्ट ओपनर बनी क्राइम थ्रिलर
करण जौहर ने फिल्म को कहा लाजवाब और मजेदार
करण जौहर ने हाल ही में थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam: The Conclusion) देखने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका पोस्टर शेयर किया। फिल्म से प्रभावित होकर, फिल्ममेकर ने इसकी टीम की तारीफ की और फिल्म के तीसरे भाग को लाजवाब बताया। उन्होंने लिखा, 'मजेदार! लाजवाब! अजय देवगन और जयदीप अहलावत जबरदस्त हैं। अभिषेक पाठक कितने शानदार डायरेक्टर हैं! पूरी कास्ट और क्रू को बधाई'।

क्रिटीक्स और दर्शकों से मिली फिल्म को सराहना
फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, खासकर इसकी दिलचस्प कहानी और अजय देवगन व जयदीप अहलावत की एक्टिंग के लिए। सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 66.75 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग की है वहीं दुनियाभर में इसने पहले दिन 95.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
अजय और जयदीप के अलावा, फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर भी अपने किरदारों में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन की इस फिल्म का आखिरी पार्ट एक ओरिजिनल कहानी है और यह मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का रीमेक नहीं है।
