Drishyam 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, Ajay Devgn के करियर की बिगेस्ट ओपनर बनी क्राइम थ्रिलर
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई करते हुए शानदार ओपनिंग कलेक्शन किया है।
-1790955665563_m.webp)
'दृश्यम 3' ने पहले दिन की ऐतिहासिक कमाई
HighLights
'दृश्यम 3' ने पहले दिन की ऐतिहासिक कमाई
अजय देवगन के करियर की बिगेस्ट ओपनर बनी फिल्म
2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आखिर 2 अक्टूबर को क्या हुआ था? कोई भी सिनेप्रेमी इस सवाल को सुनते ही समझ जाएगा कि यह किस फिल्म से जुड़ा हुआ है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इसका जवाब 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों में नहीं मिल पाया। दर्शकों को सच्चाई पता होने के बावजूद फिल्म का थ्रिल ही ऐसा है कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर सस्पेंस थ्रिलर में से एक बनकर उभरी है।
इसी कड़ी में अब फिल्म का तीसरा पार्ट दृश्यम 3 (Drishyam 3) रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल 'दृश्यम: द कनक्लूजन' है। फिल्म के टाइटल से तो लगता है कि पुलिस को अपनी सूझबूझ से सालों से गुमराह करने वाले चौथी फेल विजय सालगांवकर (Ajay Devgn) की इस कहानी का अंत शायद हो गया है। लेकिन इसका पता तो फिल्म देखने के बाद ही चलेगा।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 X Review: दृश्यम 3 के क्लाइमैक्स में Ajay Devgn ने लगाई आग या पड़े ठंडे? जनता ने सुनाया अंतिम फैसला
'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
खैर जो भी है 'दृश्यम 3' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी और इसका सबूत इसके पहले दिन के कलेक्शन से ही मिल गया है। क्योंकि पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धांसू ओपनिंग की है और इतना ही नहीं यह अजय देवगन (Ajay Devgn) के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है।
-1790956113969.webp)
सैकनिल्क के डाटा के मुताबिक, फिल्म ने शानदार एडवांस बुकिंग की थी और इसका असर पहले दिन के कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। अजय देगवन की क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) ने पहले दिन 56.04 करोड़ रुपये के जबरदस्त कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है। यह कलेक्शन 13,749 शोज और 57% ऑक्यूपेंसी के साथ हुआ है। संभावित रूप से यह कमाई 60 करोड़ रुपये तक जा सकती है।
इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 56.04 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 66.13 करोड़ रुपये हो गया है।
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 56.04 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 56.04 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 66.13 करोड़ रुपये
-1790956162679.webp)
अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
खास बात यह है कि यह फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। इसके पहले सिंघम अगेन ने 43.70 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं सिंघम रिटर्न्स ने 32.09 रुपये की कमाई पहले दिन की थी।
'दृश्यम 3' के बारे में
दृश्यम: द कनक्लूजन (Drishyam: The Conclusion) एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे अभिषेक पाठक ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। यह दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है जो विजय सालगांवकर की कहानी को आगे बढाती है। पिछली फिल्मों के उलट, इस फिल्म की कहानी ओरिजिनल है और इसका मोहनलाल (Mohanlal) की मलयालम वर्शन 'दृश्यम 3' से कोई संबंध नहीं है।
-1790956180255.webp)
इस फिल्म में अजय देवगन, जयदीप अहलावत (Jaydeep Ahlawat), तब्बू (Tabu), श्रिया सरन (Shriya Sharan), रजत कपूर, प्रकाश राज (Prakash Raj), इशिता दत्ता और मृणाल जाधव अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है और फिल्म को क्रिटीक्स और दर्शकों की तरफ से पॉजीटिव रिव्यूज और प्रतिक्रिया मिली है।
