Drishyam 3 X Review: दृश्यम 3 के क्लाइमैक्स में Ajay Devgn ने लगाई आग या पड़े ठंडे? जनता ने सुनाया अंतिम फैसला
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 को समीक्षकों की तारीफें तो मिल गई, लेकिन फिल्मों की असली कर्ता-धर्ता जनता को ...और पढ़ें
-1790919825185_m.webp)
दृश्यम 3 पर जनता का फैसला/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
समीक्षकों की तरह क्या दर्शकों को भाई दृश्यम 3?
अजय देवगन की फिल्म के क्लाइमैक्स सीन पर बोली ये बात
पहले दिन दृश्यम 3 से है इतनी कमाई की उम्मीद
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 3 के सिनेमाघरों में आने का एक लंबे समय से इंतजार था। अब फाइनली सस्पेंस से भरपूर दृश्यम :द कन्क्लूजन (Drishyam: The Conclusion) दर्शकों के हवाले हो चुकी है।
समीक्षकों से तो अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं, लेकिन टिकट लेकर सिनेमाघरों में जाने वाले दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई या नहीं, यह जानना बेहद जरुरी है। ऑडियंस ने एक्स पोस्ट पर दृश्यम 3 को लेकर क्या रिव्यू दिए, नीचे पढ़ें डिटेल्स में।
क्या जनता जनार्धन का दिल जीत पाई दृश्यम 3?
अजय देवगन ने कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स (Netflix) के शो में यह खुलासा किया था कि ये सस्पेंस थ्रिलर (Suspense Thriller) फिल्म का आखिरी पार्ट है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे थे कि क्या दृश्यम 3 का क्लाइमैक्स (Drishyam 3 Climax) पहले और दूसरे पार्ट से बेहतर होगा या नहीं। अब रिलीज के बाद दर्शकों को उनके सवालों के जवाब मिल गए हैं, क्योंकि उन्हें अजय देवगन की दृश्यम 3 पहले और दूसरे पार्ट से बेहतर लग रही है।
एक यूजर ने अजय देवगन की दृश्यम 3 की तारीफ करते हुए लिखा, "दृश्यम 3 का इंटरवल बहुत ही शानदार है। पार्ट 1 और पार्ट 2 दोनों का ही फिल्म में रिफरेंस दिया गया है, ताकि दर्शकों को प्लॉट ट्विस्ट समझने में मुश्किल न आए।"

दृश्यम 3 का क्लाइमैक्स ट्विस्ट देख दंग रह गए लोग
दूसरे यूजर ने दृश्यम 3 की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए लिखा, "दृश्यम वन और टू से कई ज्यादा शानदार दृश्यम 3 का क्लाइमैक्स ट्विस्ट है। इसका सेटअप और टेंस मोमेंट जो फिलेम में दिखाए गए हैं वह दोनों ही पार्ट्स से काफी अच्छे हैं।"

अन्य यूजर ने लिखा, "दृश्यम 3 का फर्स्ट हाफ माइंड ब्लोइंग है। विजय सलगांवकर को इससे पहले इतना हेल्पलेस कभी महसूस नहीं हुआ है। टेंशन बढ़ रही है और अजय देवगन की साइलेंस सब कुछ कह रही है। इंटरवल के डायलॉग्स भी बहुत ही शानदार हैं।"

एक और दर्शक ने फिल्म देखने के बाद लिखा, "पलकें झपकाना भी अलाउड नहीं है। मुझे गर्व है कि मैं अजय देवगन सर का फैन हूं, आपने कमाल कर दिया।"

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाएगी फिल्म
दृश्यम 3 की बॉक्स ऑफिस कमाई से फैंस की काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई और टिकट बिक्री को देखते हुए हर किसी का यही मानना है कि सस्पेंस थ्रिलर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ तक की ओपनिंग लेगी और वर्ल्डवाइड मूवी की कमाई 100 करोड़ के पार जाएगी।
