विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय-तब्‍बू की फिल्‍म 'दृश्‍यम' ने दो दिन में कमाए 17 करोड़

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 02 Aug 2015 02:58 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 06:08 PM (IST)

इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम' धीमी शुरूआत के बाद अब गति पकड़ती दिखाई दे रही है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम' धीमी शुरूआत के बाद अब गति पकड़ती दिखाई दे रही है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को 2200 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।

कट्रीना और करीना के बीच ये है खास कनेक्शन

पहले दिन के बाद फिल्म ने दूसरे दिन कलेक्शन के मामले में स्थिति सुधार ली है। यह फिल्म इससे पहले तमिल, तेलुगू, कन्नाड़ और मलयालम में बन चुकी है। हिंदी में इस फिल्म को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया है।

जानें, शाहरुख ने 'बाहुबली' की तारीफ में क्या कहा

जाने माने ट्रेड जानकार तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया, 'फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को 8.05 करोड़ और शनिवार को 9.40 करोड़ का रहा। इस लिहाज से फिल्म ने दो दिनों में 17 करोड़ की कमाई कर ली है। यह एक अच्छा संकेत है।'

देखें, जब अभिषेक के लिए अजय करने लगें डांस

फिल्म में तब्बू एक पुलिस ऑफिसर बनी हैं, जो अजय देवगन और उनके परिवार के लिए मुश्किलें खड़ी करती हैं। अजय और तब्बू काफी वक्त बाद एक साथ नजर आए हैं। वहीं इस फिल्म में साउथ ब्यूटी श्रिया सरन भी अहम भूमिका में नजर आई हैं।