नवरात्र के पहले दिन Drishyam 3 ने उड़ाया गर्दा, बॉक्स ऑफिस पर क्राइम थ्रिलर ने छापे करोड़ों
2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) ने थिएटर्स में 10 दिन पूरे कर लिये हैं। आइए जानते हैं संडे को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?
-1791732952132_m.webp)
'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10
HighLights
'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10
संडे को फिल्म ने कितनी की कमाई?
10वें दिन फिल्म ने छापे करोड़ों के नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तबु स्टारर क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम 3' ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले दिन फिल्म ने 62 करोड़ रुपये के साथ जबरदस्त ओपनिंग की थी औ अब फिल्म थिएटर्स में 10 दिन पूरे कर चुकी है। आइए जानते हैं संडे को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?
'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10
सैकनिल्क के मुताबिक, 62 करोड़ रुपये के साथ खाता खोलने वाली दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ने शनिवार को भी 26.50 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया और अब 10वें दिन भले ही फिल्म ने थोड़ी गिरावट दर्ज की हो लेकिन फिर भी यह 20 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने में कामयाब रही।
फिल्म ने रविवार को 19.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ ही फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
-1791733042175.webp)
फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 306.10 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 366.93 करोड़ रुपये रहा।
'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 19.60
नेट इंडिया कलेक्शन- 306.10 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 366.93 करोड़ रुपये
-1791733065398.webp)
'दृश्यम 3' के बारे में
'दृश्यम: द कन्क्लूजन', भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक दृश्यम की तीसरी कड़ी है। क्राइम थ्रिलर को अभिषेक पाठक ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है।
पिछली फिल्मों के उलट इस फिल्म की कहानी ओरिजिनल है और कहानी के मामले में इसका मलयालम वर्शन से कोई संबंध नहीं है। इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), तबु (Tabu) श्रिया सरन, जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat), रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी और हिट रही थी इसके बाद इसका सीक्वल 2022 में आया जिसमें अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में थे। वहीं अब इसकी तीसरी कड़ी में जयदीप अहलावत कास्ट में शामिल हुए हैं। क्रिटीक्स और दर्शकों से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
