विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Drishyam 3 की टिकटों के लिए मारामारी, 48 घंटे में तोड़े कई रिकॉर्ड; बुलेट ट्रेन की रफ्तार से हो रही है कमाई

Published: Tue, 29 Sep 2026 01:34 PM (IST)

दृश्यम 3 ने 24 घंटे में रिलीज से पहले 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब तीन दिन ...और पढ़ें

दृश्यम 3 एडवांस बुकिंग कलेक्शन डे 2/ फोटो-इंस्टाग्राम

दृश्यम 3 एडवांस बुकिंग कलेक्शन डे 2/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. एडवांस बुकिंग में जबरदस्त बिजनेस कर रही है दृश्यम 3

  2. शनिवार से लेकर अब तक डबल डिजिट में की कमाई

  3. 2 अक्टूबर को खुलेगा विजय सलंगावकर का राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को देखने की फैंस के अंदर कितनी ज्यादा बेताबी है, इसका अंदाजा आप फिल्म के दो दिनों के प्री-रिलीज कलेक्शन से लगा सकते हैं।

27 दिसंबर को इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और देखते ही देखते दृश्यम 3 ने रिलीज से पहले ही डबल डिजिट में कमाई करते हुए मेकर्स को मालामाल कर दिया है।

रिलीज से पहले दृश्यम 3 की हुई छप्परफाड़ कमाई

पहले 24 घंटे में दृश्यम 3 (Drishyam 3 Movie) ने प्री-सेलिंग बिजनेस में 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और अब तीन दिन में एडवांस बुकिंग कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 48 घंटे से ज्यादा समय में अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर(Suspense Thriller Movie) फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट्स के एडवांस बुकिंग में शुद्ध कमाई 11 करोड़ के आसपास की है। अगर इसमें मेकर्स द्वारा पहले से ही ब्लॉक की गई सीट्स को भी जोड़ा जाए तो यह 17.24 करोड़ तक कलेक्शन कर चुकी है।

दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग में जिस शहर में सबसे ज्यादा टिकट बिकी हैं, वह दिल्ली एनसीआर है, जहां फिल्म ने प्री-सेलिंग बिजनेस में 2.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Screenshot 2026-09-29 132406

दृश्यम 3 का पहले दिन का शो देखने के लिए ऑडियंस में होड़

दृश्यम 3 बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी फिल्मों में से एक है। ऐसे में 2 अक्टूबर की छुट्टी पर इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी दृश्यम 3 की अभी तक 2.23 लाख टिकट बिक्री हो चुकी है, जो खुद में ही एक बड़ा रिकॉर्ड है। अभी तक मूवी को कुल 7,484 शोज मिले हैं। जो डिमांड के साथ और भी बढ़ाए जाएंगे। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अपनी ही फिल्म दृश्यम 2 को प्री-सेलिंग बिजनेस में पीछे छोड़ दिया है।

Screenshot 2026-09-29 132636

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी दृश्यम 3 का ये आखिरी पार्ट है, जिसका खुलासा हाल ही में अजय देवगन ने कपिल शर्मा के शो में किया था। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू,श्रेया सरन, इशिता दत्ता, जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेड एनालिस्ट की रिपोर्ट्स यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से बड़ी ओपनिंग लेगी। 

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली तगड़ी कमाई, डबल डिजिट कलेक्शन के साथ पहले दिन मारेगी सेंचुरी

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा, Box Office पर धांसू ओपनिंग करेगी अजय देवगन की फैमिली थ्रिलर