विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Drishyam 3 से पहले जरूर देखें ये 7 सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, रोंगटे खड़े कर देगा क्लाइमैक्स; OTT पर हैं ट्रेंडिग

Published: Tue, 22 Sep 2026 11:24 AM (IST)

दृश्यम 3 की चर्चा तो हर जगह हो रही है, लेकिन आज हम आपको 7 ऐसी फिल्मों के बारे में ...और पढ़ें

दृश्यम 3 से ज्यादा तगड़ा है इन फिल्मों का सस्पेंस/ फोटो-इंस्टाग्राम

दृश्यम 3 से ज्यादा तगड़ा है इन फिल्मों का सस्पेंस/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दृश्यम 3 से पहले देखने लायक हैं 7 सस्पेंस थ्रिलर फिल्में

  2. इन फिल्मों का क्लाइमैक्स और सस्पेंस बेहद दमदार है

  3. अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का क्रेज दर्शकों में बहुत ज्यादा है। अजय देवगन (Ajay Devgn) जल्द ही अपनी सस्पेंस फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) के साथ बड़े परदे पर आ रहे हैं, जिसका क्लाइमैक्स इस बार पहले से कई गुना ज्यादा तगड़ा होने वाला है।

हालांकि, आप दृश्यम 3 देखें उससे पहले हम आपको 7 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सस्पेंस और क्लाइमैक्स दोनों ही अजय देवगन (Ajay Devgn) से कई ज्यादा तगड़ा है। आप कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर यह फिल्में देख सकते हैं, नीचे देखें पूरी डिटेल्स।

प्रिजनर्स (Prisoners)

डेनिस विलेन्यूव के निर्देशन में बनी फिल्म प्रिजनर्स साल 2013 में रिलीज हुई सबसे बड़ी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी एक ऐसे लाचार पिता की है, जिसकी छोटी बेटी गार्डन में खेलते हुए गायब हो जाती है। केलर डोवर (ह्यूग जैकमैन) किसी और को जिम्मेदारी न सौंपते हुए खुद ही उसको ढूंढने में लग जाता है। फिल्म में पिता की बेबसी और न्याय को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है।

प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)

Untitled design - 2026-09-22T111259.697

नो कंट्री फॉर ओल्ड मैन (No Country for Old Men)

फिल्म की कहानी एक शिकारी की है, जिसके हाथ ड्रग्स डीलिंग के दौरान एक कैश से भरा हुआ बैग लगता है। जिसके बाद उसके पीछे एक साइको किलर पड़ जाता है। सस्पेंस से भरपूर यह क्राइम थ्रिलर फिल्म कॉर्मैक मैकार्थी की लोकप्रिय नॉवेल और कोएन बंधुओं की ऑस्कर विनिंग फिल्म पर बेस्ड है। मूवी में एंटोन चिगर (Anton Chigurh)ने मुख्य किरदार निभाया है।

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)

Untitled design - 2026-09-22T111422.463

महाराजा (Maharaja)

सस्पेंस के मामले में अगर कोई फिल्म दृश्यम की कहानी भी लोगों के जहन में धुंधली कर सकती है, तो वह विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा है, जिसका सस्पेंस इतना तगड़ा है कि देखने वाला सीन के अंत तक अपनी कुर्सी को नहीं छोड़ पाएगा। क्योंकि जब फिल्म का क्लाइमैक्स खुलता है तो हर कोई हक्का बक्का रह जाता है।

प्लेटफॉर्म-नेटफ्लिक्स (Netflix)

Screenshot 2026-09-22 111541

कहानी (Kahaani)

जब बात सस्पेंस थ्रिलर और शानदार क्लाइमैक्स वाली फिल्मों की आती है, तो उसमें विद्या बालन (Vidya Balan) की कहानी का नाम जरूर शामिल होता है। अपने पति की मौत की सचाई का पता लगाने के लिए विद्या का किरदार ऐसा खेल रचता है कि अंत सीन तक भी आप कहानी में फंसे रह जाएगे, क्योंकि इसका क्लाइमैक्स जबरदस्त है।

प्लेटफॉर्म-अमेजन प्राइम वीडियो

Untitled design - 2026-09-22T111701.834

थुडारम (Thudarum)

मोहनलाल की फिल्मों का सस्पेंस जबरदस्त होता है। इन फिल्मों में से एक थुडारम भी है, जिसकी कहानी एक साधारण टैक्सी ड्राइवर और पुलिस तंत्र के बीच के टकराव के रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में मोहनलाल ने शनमुघन का किरदार निभाया है। फिल्म को आईएमडीबी पर 7.5 की रेटिंग मिली है।

प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)

Screenshot 2026-09-22 111750

सूक्ष्मदर्शिनी (Sookshmadarshini)

आईएमडीबी पर 7.7 की रेटिंग पाने वाली फिल्म सूक्ष्मदर्शिनी प्रिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने माइक्रोबायोलॉजी में अपनी पढ़ाई पूरी की है। वह एक हाउसवाइफ है, लेकिन आस पड़ोस के लोगों पर वह पूरी नजर रखती है। जब उसके पड़ोस में एक लड़का अपनी बीमार मां के साथ रहने आता है, तो प्रिया को उसका बर्ताव अजीब लगता है और यहीं से कहानी का सस्पेंस खुलता है।

प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)

Untitled design - 2026-09-22T111934.774

गांधारी (Gandhari)

तापसी पन्नू की 3 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई गांधारी ने लंबे समय तक ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। इसकी सबसे बड़ी वजह सिर्फ गर्ल्स चाइल्ड ट्रेफिकिंग की कहानी नहीं थी, बल्कि इसका जबरदस्त सस्पेंस था, जो एकदम एंड सीन पर दर्शकों को देखने को मिलता है।

प्लेटफॉर्म-नेटफ्लिक्स (Netflix)

यह भी पढ़ें- अक्षय खन्ना के Drishyam 3 छोड़ने पर मच गई थी उथल-पुथल, शूटिंग से 7 दिन पहले बदलनी पड़ी कहानी

यह भी पढ़ें- मोहनलाल की फिल्म से बिल्कुल नहीं मिलती है Drishyam 3 की कहानी? Ajay Devgn के बयान से बढ़ी फैंस की बेताबी