Move to Jagran APP

Dream Girl Box Office Collection Day 14: सुपरहिट हुई आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल, दो हफ़्तों में कमाई इतने करोड़

Dream Girl Box Office Collection Day 14 दूसरे हफ़्ते में अक्षय कुमार की गोल्ड को पीछे छोड़ चुकी ड्रीम गर्ल शुक्रवार (27 सितम्बर) को सलमान ख़ान की जय हो से आगे निकल जाएगी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 02:17 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 02:17 PM (IST)
Dream Girl Box Office Collection Day 14: सुपरहिट हुई आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल, दो हफ़्तों में कमाई इतने करोड़
Dream Girl Box Office Collection Day 14: सुपरहिट हुई आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल, दो हफ़्तों में कमाई इतने करोड़

नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफ़िस सुपरहिट मानी जाने लगी है। फ़िल्म ने दो हफ़्तों में 110 करोड़ से अधिक कारोबार किया है। ड्रीम गर्ल अब सलमान ख़ान की फ़िल्म जय हो के कलेक्शंस को पीछे छोड़ने वाली है। 

loksabha election banner

गुरुवार (26 सितम्बर) को ड्रीम गर्ल ने सिनेमाघरों में दो हफ़्तों का सफ़र पूरा कर लिया। फ़िल्म ने गुरुवार को 3 करोड़ का कलेक्शन किया और अब 14 दिनों बाद ड्रीम गर्ल का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 110.80 करोड़ हो गया है। ड्रीम गर्ल आयुष्मान की छठी फ़िल्म बन गयी है, जो बॉक्स ऑफ़िस आंकड़ों के मामले में हिट मानी जा रही है।इससे पहले शुभ मंगल सावधान, बरेली की बर्फ़ी, बधाई हो, अंधाधुन और आर्टिकल 15 बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही हैं। 

ड्रीम गर्ल आज (शुक्रवार) को सलमान ख़ान की फ़िल्म जय हो के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी, जिसने 111 करोड़ का कलेक्शन किया था। आयुष्मान की यह दूसरी फ़िल्म है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली हो। इससे पहले बधाई हो ने 136.80 करोड़ का कारोबार किया था। अब देखना यह है कि ड्रीम गर्ल, बधाई हो को पीछे छोड़ पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान की भारत बनी विदेशों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म

दूसरे हफ़्ते में ड्रीम गर्ल ने बेहतरीन सफ़र तय किया है और 38.60 करोड़ जमा किये। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 5.30 करोड़, शनिवार को 9.10 करोड़ और रविवार को 11.05 करोड़ जमा किये। इस तरह दूसरे वीकेंड में 25.45 करोड़ जमा कर लिये। इसके बाद वर्किंग वीक में भी फ़िल्म का प्रतिदिन कलेक्शन 3 करोड़ से अधिक बना हुआ है। सोमवार को 3.75 करोड़ और मंगलवार को 3.30 करोड़ जमा किये।  बुधवार को 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ़्ते में ड्रीम गर्ल ने 2018 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की गोल्ड (107.37 करोड़) को पीछे छोड़ा। 

आज (27 सितम्बर) को कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई है। 2 अक्टूबर को रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर रिलीज़ हो रही हैं। तब तक ड्रीम गर्ल के पास अपनी कमाई बढ़ाने का मौक़ा है। 20 सितम्बर को वैसे तो पल पल दिल के पास, प्रस्थानम और द ज़ोया फैक्टर रिलीज़ हुईं, मगर इन फ़िल्मों से ड्रीम गर्ल को कोई ख़ास चुनौती नहीं मिली। 

ड्रीम गर्ल 13 सितम्बर को सिनेमाघरों में पहुंची थी और फ़िल्म ने 72.20 करोड़ का कलेक्शन पहले हफ़्ते में किया था। ड्रीम गर्ल को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में आयुष्मान ने कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक का किरदार निभाया है, जो पूजा नाम से लड़की की आवाज़ में अपने ग्राहकों से बात करता है। कहानी में मज़ेदार मोड़ तब आता है, जब पूजा के चाहने वाले उससे शादी करना चाहते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.