Move to Jagran APP

Bharat Tops Overseas Box Office Collection List: सलमान ख़ान की 'भारत' ने बनाया विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई का रिकॉर्ड

Bharat Tops Overseas Box Office Collection List अली अब्बास ज़फ़र निर्देशित फ़िल्म में कटरीना कैफ़ और सुनील ग्रोवर ने सलमान के साथ मुख्य किरदार निभाये थे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 02:05 AM (IST)
Bharat Tops Overseas Box Office Collection List: सलमान ख़ान की 'भारत' ने बनाया विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई का रिकॉर्ड
Bharat Tops Overseas Box Office Collection List: सलमान ख़ान की 'भारत' ने बनाया विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अभी तक भले ही शाहिद कपूर की कबीर सिंह सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म हो, मगर ओवरसीज़ में सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड सलमान ख़ान की भारत के नाम रहा है। 

prime article banner

ईद पर रिलीज़ हुई भारत ने ओवरसीज़ में 10.71 मिलियन डॉलर (लगभग 75.99 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया। अली अब्बास ज़फ़र निर्देशित फ़िल्म में कटरीना कैफ़ और सुनील ग्रोवर ने सलमान के साथ मुख्य किरदार निभाये थे। फ़िल्म में सलमान का किरदार भारत उम्र के कई पड़ावों पर नज़र आया था। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक़, ट्रेड विश्लेषक गिरीश जौहर ने बताया कि यह सलमान के करियर की लगातार चौदहवीं 100 करोड़ी फ़िल्म है। 

92वें एकेडमी अवॉर्ड के लिए चुनी गयी ऑफ़िशियल एंट्री गली बॉय इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जिसमे ओवरसीज़ में 10.25 मिलियन डॉलर (लगभग 72.73 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया। ज़ोया अख़्तर निर्देशित फ़िल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य किरदार निभाये। विक्की कौशल की फ़िल्म उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक ने इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है, जिसने देश के साथ ओवरसीज़ में भी अपना कमाल दिखाया। फ़िल्म ने ओवरसीज़ में 7.46 मिलियन डॉलर यानि लगभग 52.92 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

करण जौहर की कलंक धरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर भले ही फ्लॉप हो गयी हो, मगर ओवरसीज़ में फ़िल्म ने बेहतरीन कमाई की और इस लिस्ट में चौथे स्थान पर रही। कलंक ने 7.46 मिलियन डॉलर यानि लगभग 50.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अक्षय कुमार की मिशन मंगल ने ओवरसीज़ में 7.10 मिलियन डॉलर (लगभग 50.38 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया। यह फ़िल्म पांचवें स्थान पर रही। 

कबीर सिंह घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर नंबर वन फ़िल्म है, मगर ओवरसीज़ में इस फ़िल्म ने 6.95 मिलियन डॉलर यानि लगभग 49.31 करोड़ रुपये जमा किये और छठे स्थान पर है। अजय देवगन की टोटल धमाल ओवरसीज़ कलेक्शंस की लिस्ट में सातवें स्थान पर है। इस फ़िल्म ने 6.53 मिलियन डॉलर यानि क़रीब 46.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रितिक रोशन की सुपर 30 ओवरसीज़ कलेक्शंस के मामले में आठवें स्थान पर है। इस फ़िल्म ने 3.5 मिलियन डॉलर (लगभग 24.83 करोड़ रुपये) जमा किये। 

शाह रुख़ ख़ान के प्रोडक्शन में बनी अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फ़िल्म बदला ने ओवरसीज़ में 4.68 मिलियन डॉलर (लगभग 33.20 करोड़ रुपये) का कलेक्शन करके नौवां स्थान हासिल किया है। दसवें स्थान पर सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे है, जिसने 3.5 मिलियन डॉलर यानि लगभग 24.83 करोड़ रुपये जमा किये। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK