विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar: The Revenge की बढ़ती जा रही है दहशत, रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में कमाई से मचाया हडकंप

Published: Wed, 11 Mar 2026 01:36 PM (GMT+05:30)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के लिए पूरी ...और पढ़ें

धुरंधर: द रिवेंज एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- Instagram

धुरंधर: द रिवेंज एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। विदेशों के साथ-साथ इंडिया में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म 19 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया है।

रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' को देखने के लिए दर्शकों में कितनी एक्साइटमेंट है, इस बात का अंदाजा आप फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन से लगा सकते हैं, जो काफी सॉलिड है।

'धुरंधर 2' की अब तक बिकीं इतनी टिकटें

'धुरंधर: द रिवेंज' की 24 घंटे में 1 लाख से अधिक टिकटें सोल्ड आउट हो गई थीं। महज दो दिन के अंदर फिल्म की 2 लाख से ज्यादा टिकटें बिक गई थीं। 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म की टिकट बिक्री में थोड़ी गिरावट आई और 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू के लिए कुल 72 हजार टिकटें बिकीं, जिससे 3.3 करोड़ रुपये का एडवांस बुकिंग कलेक्शन हुआ।

यह भी पढ़ें- फटे कपड़े और तंगहाली के बीच 'हमजा' के हाथों में 25 लाख की घड़ी? Dhurandhar 2 में पकड़ी गई रणवीर सिंह की चोरी!

dhurandhar the revenge advance booking collection

मूवी की मंगलवार तक कुल 2.8 लाख टिकटें बिक चुकी हैं, जिस कारण 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही 16 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। इसके अलावा, अगर इसमें हम 'ब्लॉक सीट बुकिंग' को भी जोड़ दें, तो यह आंकड़ा 21.19 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका। दरअसल, आम जनता द्वारा की गई एडवांस बुकिंग के अलावा, निर्माता-स्टार्स और  डिस्ट्रीब्यूटर्स रिलीज से पहले ही कुछ सीटें एक साथ ब्लॉक करवा देते हैं। 

रिलीज से पहले धुरंधर 2 तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड? 

'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड्स बना और तोड़ रही है। जहां आदित्य धर की इस फिल्म के ट्रेलर ने 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज पाकर कई बड़ी फिल्मों के ट्रेलर के रिकॉर्ड तोड़े, तो वहीं अब यह फिल्म एडवांस बुकिंग कमाई के मामले में पवन कल्याण की साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। बता दें कि 'ओजी' ने रिलीज से पहले 25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

dhurandhar 2

उम्मीद जताई जा रही है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए 35 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर सकती है। साथ ही, यह मूवी भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच की बंपर ओपनिंग ले सकती है।

यह भी पढ़ें- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता...', Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले पाकिस्तान को लेकर आदित्य धर का पुराना बयान वायरल