विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Dhurandhar: The Revenge' देखने के लिए ढीली करनी होगी 3100 तक की जेब, टिकट के लिए मची है मारामारी

Published: Tue, 10 Mar 2026 01:18 PM (IST)

Dhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होने जा रही है लेकिन फिल्म की टिकट के दाम ...और पढ़ें

धुरंधर 2 की टिकटों के दाम उड़ा देंगे आपके होश

धुरंधर 2 की टिकटों के दाम उड़ा देंगे आपके होश

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 में बॉलीवुड 'धुरंधर' के नाम रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ना जाने कितने रिकॉर्ड तोड़कर गई और अब लीजिए बारी इसके अगले पार्ट की है। 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) के नाम से आ रहा इसका अगला पार्ट खूब सुर्खियों में है। धुरंधर 2 रिलीज होने जा रही है, लेकिन इससे पहले इसके टिकट के दाम लोगों को होश उड़ा रहे हैं।

इतने महंगे हैं फिल्म के टिकट्स

'धुरंधर द रिवेंज' का ट्रेलर पहले ही आ चुका है और ट्रेलर ने पिछली बार की तरह इस बार भी दर्शकों का दिल जीता है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही फिल्म के टिकट के दामों पर चर्चा शुरू हो गई है। मुंबई-दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों में फिल्म के टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-03-10 at 12.25.54 PM (1)

मेकर्स पहले ही एलान कर चुके हैं कि फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज 18 मार्च को ही खुल जाएंगे और फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च है। वहीं जब प्रिव्यू शोज की बात आई तो कुछ लोगों ने जब इसके टिकट के दाम देखे तो वो वाकई में हैरान करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले रणवीर सिंह का फैंस को बड़ा तोहफा, ट्रेलर के बाद किया एक और धमाका

3000 तक पहुंचे टिकट के दाम

कई मेट्रो शहरों में देखा जा रहा है कि टिकट के दाम की दरें करीब 600 से 900 से बीच की हैं। वहीं इसके अलावा कुछ जगहों पर IMAX शोज की कीमत 1000 से भी ज्यादा है। हालांकि ये सिर्फ साधारण सिनेमाघरों के दाम हैं। अगर आप और थोड़े लग्जरी सिनेमाघरों का रुख करेंगे तो वहां तो टिकट के दाम आपकी अच्छी खासी जेब ढीली कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-03-10 at 12.25.54 PM

दिल्ली में PVR Select City Walk के रिक्लाइनर्स की कीमत करीब 2400 है। इसके अलावा दिल्ली और नोएडा के कुछ सिनेमाघरों में इन्हीं टिकट के दाम 1500 से 2000 के बीच हैं, तो कुछ और मल्टीप्लेक्सेस में ये दाम 600 से 800 के बीच हैं। वहीं कुछ यही हाल मुंबई का भी है। मुंबई में बोरीवली स्थित INOX Megaplex में स्थित रिक्लाइनर सीटों के दाम करीब 3100 रुपए (Dhurandhar 2 Ticket Price) है।

मतलब आप ये मान लीजिए कि रिक्लाइनर सीट पर बैठकर धुरंधर 2 देखने के लिए आपको 3100 रुपए देने होंगे। हालांकि हैरानी की बात ये है कि, ये सारे शोज हाउसफुल चल रहे हैं और कई जगहों पर टिकटों के दाम लगभग सोल्ड आउट हो चुके हैं।

Dhunradf

एडवांस बुकिंग में फिल्म ने की दमदार कमाई

वहीं धुरंधर द रिवेंज ने एडवांस बुकिंग (Dhunrandhar 2 Advance Booking) के मामले में भी दमदार कमाई की है। फिल्म ने सोमवार शाम 4 बजे तक करीब 16 करोड़ के टिकट बेच डाले हैं और ये कमाई का आंकड़ा देशभर के पेड प्रिव्यूज का है।

bhk

अब जब एक्सट्रा शोज की डिमांड हो रही है, तो ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि, 'धुरंधर द रिवेंज' पेड प्रिव्यूज (Dhurandhar 2 Paid Previews) के लिए ही 30 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज सकती है।

इसके अलावा ये भी माना जा रहा है कि, ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म 100 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज कर सकती है। फिल्म ने PVR Inox और Cinepolis जैसी बड़ी नेशनल चेन्स में 1.60 लाख टिकट बेच दिए हैं और रिलीज होने तक इन नंबरों के और बढ़ने की उम्मीद है।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh), सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल स्टारर ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन फिल्म के पेड प्रिव्यूज शोज की शुरूआत 18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge ने 23 साल बाद दिलाई इस फेमस बैंड को खोई पहचान, दिलचस्प है 'आरी-आरी' के पीछे की कहानी