विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फटे कपड़े और तंगहाली के बीच 'हमजा' के हाथों में 25 लाख की घड़ी? Dhurandhar 2 में पकड़ी गई रणवीर सिंह की चोरी!

Published: Wed, 11 Mar 2026 12:27 PM (IST)

Dhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह जल्द ही धुरंधर 2 में दिखने वाले हैं। ट्रेलर की खूब चर्चा हो रही है। ...और पढ़ें

हमजा के हाथों में 25 लाख की घड़ी?

हमजा के हाथों में 25 लाख की घड़ी?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किसी फिल्म के आने से पहले ही उसे अगर ब्लॉकबस्टर फिल्म का खिताब मिल जाए तो क्या ही कहने हैं। यही हो रहा है साल 2026 की मचअवेटिड फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) के साथ। आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही लोगों को पसंद आ रहा है और अब ट्रेलर में फैंस को कुछ ऐसा नजर आया है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है।

रणवीर ने पहनी 25 लाख की घड़ी?

दरअसल रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर- द रिवेंज का ट्रेलर जैसे ही आया तो लोगों ने इसके ट्रेलर में कई चीजें ढूंढ़ी। किसी ने ट्रेलर में चलने वाले बैकग्राउंड गाने पर ध्यान दिया, तो किसी को लगा कि काफी हद तक ट्रेलर पहले वाले की तरह ही है। हालांकि कुछ लोगों का ध्यान हमजा का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह की उस घड़ी (Ranveer Singh Watch) पर गया, जो असल में काफी महंगी है।

यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar: The Revenge' देखने के लिए ढीली करनी होगी 3100 तक की जेब, टिकट के लिए मची है मारामारी

Ranveer yt

जी हां, ट्रेलर में रणवीर सिंह के हाथों में रोलेक्स की घड़ी नजर आई। हैरानी की बात यह है इस घड़ी की कीमत करीब 22 से 25 लाख बताई जा रही है। हालांकि लोगों का दिमाग इस पर भी चल रहा है कि पाकिस्तान में हमजा के पास इतनी महंगी घड़ी कहां से आ गई और किसी ने इस पर ध्यान कैसे नहीं दिया।

फटे कपड़े, तंगहाली के बीच भी हमजा का स्वैग

हालांकि ज्यादा लोगों को ये बात इसलिए हजम नहीं हो रही है, क्योंकि रणवीर सिंह जिस हमजा का किरदार निभा रहे हैं, वो असल में एक स्पाई है और पाकिस्तान में पहुंचा हमजा वहां इतनी आलीशान लाइफस्टाइल कैसे जी पा रहा है। ट्रेलर के एक इमोशनल सीन में दिखाई देता है कि हमजा (रणवीर सिंह) फटे कपड़ों और इंटेस लुक में नजर आ रहा है।

Ranveer Watch

इसी सीन में लोगों की नजर उस घड़ी पर जाकर ठहरती है, जिसे लोग लग्जरी रोलैक्स घड़ी बता रहे हैं। अब इंटरनेट पर नया विषय यही है कि आखिर इसके पीछे कोई वजह है या फिर ये मेकर्स की एक छोटी सी मिस्टेक है, जो लोगों ने पकड़ ली है।

क्यों खास है ये घड़ी?

दरअसल रणवीर के हाथों में रोलेक्स की जो घड़ी नजर आई है, वो वाकई में एक खास घड़ी है। बताया जा रहा है कि ये काफी हद तक रोलेक्स कॉसमोग्राफ डेटोना (Rolex Cosmograph Daytona)की घड़ी बताई जा रही है। इस घड़ी को 2 टोन डिजाइन के साथ मिलाकर बनाया गया है और इस घड़ी में 18 कैरेट गोल्ड और ऑयस्टर स्टील का इस्तेमाल किया गया है। यह घड़ी स्क्रीन पर भले ही कुछ पलों के लिए दिखाई देती है, लेकिन अपनी एक गहरी छाप छोड़ जाती है।

Rolex

लग्जरी घड़ियों की दुनिया में डेटोना (Daytona) सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले क्रोनोग्राफ में से एक है। यह मोटरस्पोर्ट्स और रेसिंग ड्राइवर्स में दिलचस्पी रखने वालों के लिए खास तौर पर बनाई गई जो रेसिंग और लैप टाइम, स्पीड को मैनेज कर सकें और अब यही घड़ी रणवीर सिंह के हाथों में फिल्म धुरंधर 2 में दिखी है।

आपको बता दें कि वैसे तो फिल्म पर आदित्य धर ने काफी रिसर्च की है और उन्होंने लोगों को गलती ढूंढने का मौका नहीं दिया है। चाहे फिर वो धुरंधर के गाने या मीम वाले सीन ही क्यों ना हों। हालांकि अब हमजा का इस तरह लग्जरी घड़ी पहनना क्या वाकई में किसी और तरफ इशारा कर रहा है, ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि मेकर्स ने पेड प्रिव्यू शोज (Dhurandhar 2 Advance Booking) की शुरूआत 18 मार्च से ही कर दी है, जिसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- हर तरफ Dhurandhar 2 का खौफ! Toxic के बाद अब मृणाल ठाकुर की फिल्म की टली रिलीज