विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर तरफ Dhurandhar 2 का खौफ! Toxic के बाद अब मृणाल ठाकुर की फिल्म की टली रिलीज

Published: Wed, 11 Mar 2026 10:01 AM (IST)

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के कारण कई फिल्मों की रिलीज डेट बदली है। यश की 'टॉक्सिक' और 'प्रोजेक्ट हेल ...और पढ़ें

डकैत के एक सीन में अदिवी शेष (फोटो-एक्स)

डकैत के एक सीन में अदिवी शेष (फोटो-एक्स)

HighLights

  1. रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के कारण कई फिल्में टलीं

  2. अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' कब होगी रिलीज?

  3. एक्शन-रोमांटिक फिल्म है डकैत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 (Dhurandhar: The Revenge) की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद से कई बड़ी फिल्मों ने अपने पांव पीछे खींच लिए हैं। पहले यश की टॉक्सिक के साथ इसका क्लैश होने वाला था लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट टाल दी गई। धुरंधर के क्रेज को देखते हुए प्रोजेक्ट हेल मैरी ने भी भारत में इसकी रिलीज आगे बढ़ाई।

अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। खबर है कि एक्टर अदिवी शेष अभिनीत फिल्म डकैत (Dacoit) की रिलीज डेट को भी टाल दिया गया है। पहले ये मूवी 19 मार्च को ही रिलीज होने वाली थी।

यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan जैसा बनने के लिए Mrunal Thakur के एक्स ने घटाया 15 किलो वजन, कहा- 'वह इनसिक्योर था क्योंकि...'

अब कब रिलीज होगी डकैत?

मेकर्स ने खुद ये घोषणा की है कि डकैत को अब कुछ हफ्ते बाद रिलीज किया जाएगा। अदिवी और मृणाल ठाकुर स्टारर ये एक्शन रोमांटिक फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

डकैत: अ लव स्टोरी, सिनेमैटोग्राफर शेनेल देव का डायरेक्टोरियल डेब्यू है। इस फिल्म की कहानी आदिवी शेष ने ही लिखी है। मूवी में रोमांस, एक्शन और इमोशनल ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलेगा।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसे गुस्सैल कैदी की है जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है क्योंकि उसे लगता है कि उसने उसे धोखा दिया है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, आपको समझ आएगा कि दोनों किरदारों के बीच क्या गलत हुआ और ये दरार कहां से पैदा हुई।

Dacoit (1)

बता दें कि पहले इस फिल्म में श्रुति हासन को कास्ट किया जाना था लेकिन क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से बाद में वो इससे अलग हो गईं। इसके बाद मृणाल ठाकुर की डकैत में एंट्री हुई।

यह भी पढ़ें- Toxic के खौफ से सहमे Varun Dhawan? बदली 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट