विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hrithik Roshan जैसा बनने के लिए Mrunal Thakur के एक्स ने घटाया 15 किलो वजन, कहा- 'वह इनसिक्योर था क्योंकि...'

Published: Thu, 19 Feb 2026 03:13 PM (IST)

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने बताया कि उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड 15 किलो वजन घटाने के बाद परेशान हो गया ...और पढ़ें

मृणाल ठाकुर का एक्स ब्वॉयफ्रेंड हो गया था परेशान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

मृणाल ठाकुर का एक्स ब्वॉयफ्रेंड हो गया था परेशान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपकमिंग फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का प्रमोशन कर रहीं मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने एक हालिया इंटरव्यू में अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात की है।

मृणाल ठाकुर ने रिवील किया है कि कैसे उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जैसा बनने के लिए 15 किलो वजन घटा लिया। मगर बाद में उसी शख्स ने करीब 20 किलो वजन वापस बढ़ा लिया था।

ऋतिक की तरह दिखने के लिए घटाया 15 किलो वजन

मृणाल ठाकुर ने बताया कि जब वह ऋतिक के साथ 'सुपर 30' (Super 30) में काम किया था, तब वह एक स्कैंडिनेवियाई शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं।

उन्होंने रौनक रजनी के पॉडकास्ट में रिवील किया, "उन्हें (एक्स ब्वॉयफ्रेंड) लगता था कि मैं ऋतिक रोशन जैसे बहुत सारे अच्छे दिखने वाले आदमियों के साथ घूम रही हूं और शूटिंग कर रही हूं। इसलिए उन्होंने वर्कआउट करना शुरू कर दिया, लगभग 15-17 किलो वजनन कम किया औरर उनके मसल्स बन गए।"

यह भी पढ़ें- 'इतनी पब्लिसिटी तो मुझे कभी...', Dhanush के साथ शादी की खबरों पर Mrunal Thakur ने दिया ऐसा रिएक्शन

Mrunal Thakur Ex

कुछ ही दिनों में खत्म हो गया था जुनून

मृणाल ठाकुर ने आगे बताया कि उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ज्यादा दिन तक ऐसे नहीं रहे। एक रोज वह थक गए और अपनी पुरानी आदतों की ओर लौट गए। उन्होंने कहा, "एक समय ऐसा आया जब उन्होंने वर्कआउट करना बंद कर दिया और खाना शुरू कर दिया और उनका वजन 20 किलो बढ़ गया। मुझे लगा कि क्या हो रहा है? और उन्होंने मुझसे कहा, 'मैं बस थक गया हूं।"

इस वजह से इनसिक्योर हो गया था एक्स 

मृणाल ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को वेट लॉस करने के लिए नहीं कहा था। उन्होंने इसे इनसिक्योरिटी बताया। उन्होंने कहा, "यह उनकी इनसिक्योरिटी थी कि मैं इतने अच्छे दिखने वाले आदमियों के साथ घूम रही थी।"

Mrunal Thakur

मृणाल ठाकुर 20 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली 'दो दीवाने सहर में' फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली और निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है।

यह भी पढ़ें- शादी की अफवाह में लीक हो गया था Mrunal Thakur के घर का रियल पता, सुरक्षा के लिए रखनी पड़ी टीम