विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी की अफवाह में लीक हो गया था Mrunal Thakur के घर का रियल पता, सुरक्षा के लिए रखनी पड़ी टीम

Published: Sun, 15 Feb 2026 09:24 PM (IST)

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर धनुष के साथ डेटिंग और शादी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने ...और पढ़ें

मृणाल ठाकुर करने वाली हैं शादी (फोटो-इंस्टाग्राम)

मृणाल ठाकुर करने वाली हैं शादी (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार धनुष (Dhanush) के साथ डेटिंग की अफवाहें फैलने के बाद से ही अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक बातचीत में, अभिनेत्री ने धनुष के साथ अपनी शादी की खबरों पर रिएक्ट करते हुए इसे मुफ्त में अपनी पीआर बताया और लोगों को इसके लिए थैंक्स बोला।

एक्ट्रेस को रखनी पड़ी टीम

एचटी से बात करते हुए मृणाल ने अफवाहों को हंसते हुए खारिज कर दिया और कहा, "उनके अनुसार तो शादी हो रही है।" आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या इन अफवाहों का उन पर कोई असर पड़ता है, तो उन्होंने कहा, "अब तक मेरे पास कोई पीआर टीम नहीं थी। मुझे चीजों को संभालने के लिए एक टीम रखनी पड़ी क्योंकि मेरा घर का पता सार्वजनिक हो गया था। अपनी सुरक्षा के लिए मुझे एक टीम रखनी पड़ी। लेकिन मुझे एहसास हुआ है कि चाहे मैं 3 करोड़, 6 करोड़, 10 करोड़ रुपये भी खर्च कर दूं, मुझे इतनी पब्लिसिटी कभी नहीं मिलेगी। इसलिए, झूठी अफवाहें फैलाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।"

Mrunal (2)

यह भी पढ़ें- 'माता-पिता चाहते हैं मैं घर से जल्दी...' शादी की बात पर Mrunal Thakur ने किया रिएक्ट, बताया क्या है प्यार?

कब से उड़ी डेटिंग की खबरें

पिछले साल धनुष की फिल्म की रैप-अप में मृणाल नजर आई थीं और एक्टर खुद आगे चलकर उन्हें रिसीव करने आए थे। इसी के बाद से दोनों की डेटिंग की खबर उड़ी थी। 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर पर उन्हें धनुष से मिलते और गले लगाते देखे जाने के बाद अटकलें और तेज हो गईं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि नहीं की।

Dhanush (6)

मृणाल दो दीवाने शहर में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' की रिलीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस मूवी में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं। रवि उदयवार द्वारा निर्देशित और संजय लीला भंसाली द्वारा ज़ी स्टूडियोज के साथ निर्मित यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है जो प्यार के मायनों को सिखाती है। फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- Mrunal Thakur ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'प्लीज खाना खाकर जाना...'