Mrunal Thakur ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'प्लीज खाना खाकर जाना...'
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने धनुष के साथ अपनी शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है। खबरों के अनुसार दोनों 14 ...और पढ़ें
-1770909689946_m.webp)
मृणाल ठाकुर और धनुष (AI इमेज)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पिछले काफी समय से ऐसी बात आ रही थी बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अभिनेता धनुष के साथ शादी करने वाली हैं। ऐसा दावा किया जा रहा था कि मृणाल 14 फरवरी को एक इंटीमेट वेडिंग फंक्शन में रांझणा एक्टर के साथ सात फेरे लेंगी।
मृणाल ने शादी को लेकर बोली बड़ी बात
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ने कहा कि उन्हें लगता है कि किसी को सिर्फ दिखावे के लिए शादी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "जब सही समय आए, जब आपको अपना जीवनसाथी मिले, एक ऐसा आदर्श व्यक्ति जिस पर आप भरोसा कर सकें... जिसके साथ आप सहज महसूस करें... कोई ऐसा जिसकी चुप्पी भी आपको परेशान न करे... तब आपको शादी करनी चाहिए।"
-1770910348665.jpg)
यह भी पढ़ें- Do Deewane Seher Mein Trailer: वैलेंटाइन वीक में होगी प्यार की दस्तक, Mrunal और सिद्धांत की फिल्म का ट्रेलर आउट
जब 33 वर्षीय अभिनेत्री को याद दिलाया गया कि कई खबरों के अनुसार उनकी शादी शनिवार को होने वाली है, तो मृणाल हंस पड़ीं और बोलीं, "दोस्तों, आज मेरी हल्दी है, कल संगीत है। प्लीज खाना खाकर जाना।"
अपनी फिल्म का कर रही प्रमोशन
बातचीत के दौरान, उनके 'दो दीवाने शहर में' के को-एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने माहौल को हल्का करते हुए मजाक में कहा कि 14 फरवरी को लोगों को मृणाल के घर के बाहर लाइन लगानी चाहिए। मृणाल ने भी मजाक में कहा कि यह सबसे बड़ा अप्रैल फूल का मजाक बन जाएगा।
-1770910373730.jpg)
अफवाह सुनकर एक्ट्रेस को आती है हंसी
अपनी शादी की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ये अफवाह सुनकर हंसी आती है। मृणाल ने कहा, “मैं बस हंसती रहती हूं। क्योंकि मुझे भी नहीं पता है यार, मेरी शादी हो रही है। लेकिन फिर भी, जब भी मेरी शादी होगी, मैं पूरी दुनिया को इसकी घोषणा करूंगी। मैं बहुत वोकल इंसान हूं। और मुझे प्यार में होने का एहसास बहुत पसंद है। सोचो, जब मैं प्यार में होंगी, तो मैं अपनी भावनाएं कैसे व्यक्त करूंगी।”
मृणाल की फिल्म दो दीवाने शहर में 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- 'माता-पिता चाहते हैं मैं घर से जल्दी...' शादी की बात पर Mrunal Thakur ने किया रिएक्ट, बताया क्या है प्यार?
