विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

De De Pyaar De Box Office Prediction: रिलीज़ हुई अजय-तब्बू और रकुल की ये फिल्म, पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 16 May 2019 12:25 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 10:03 AM (IST)

De De Pyaar De Box Office Prediction - दे दे प्यार दे को इस बार शुक्रवार नहीं बल्कि एक दिन ...और पढ़ें

De De Pyaar De Box Office Prediction: रिलीज़ हुई अजय-तब्बू और रकुल की ये फिल्म, पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद
De De Pyaar De Box Office Prediction: रिलीज़ हुई अजय-तब्बू और रकुल की ये फिल्म, पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद

मुंबई l बड़े परदे पर कई बार उम्र के बंधन को पार कर दो प्रेमी, इश्क के दरिया को पार कर जाते हैं l असल ज़िंदगी में भी बे-मेल उम्र के रिश्तों की गरमाहट दिखी है, निभी है l ऐसा ही कुछ फिर होगा फिल्म दे दे प्यार दे में, कल रात के पेड प्रीव्यू के बाद देश भर में रिलीज हुई हैl 

अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की फिल्म दे दे प्यार दे को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है जबकि भूषण कुमार के साथ प्यार का पंचनामा वाले लव रंजन ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। ये कहानी है एक अधेड़ उम्र के आदमी और उसकी बेटी की उम्र की लड़की के प्यार की l  फिल्म में जावेद जाफरी और आलोक नाथ का भी अहम् रोल है l कहानी आशीष मेहरा (अजय) और आयेशा खुराना (रकुल) की है, जिनकी उम्र के बीच 24 साल का अन्तर है l आशीष का अपनी पत्नी मंजू राव से तलाक हो चुका है l आशीष को आयेशा से प्यार हो जाता है और उसे लेकर वो अपनी तलाकशुदा बीवी और बच्चों से मिलाने लाता है l फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी भी है और इमोशंस भी l लव रंजन अब तब प्यार का पंचनामा जैसा सिनेमा बनाते आये हैं, जिसमें उम्र का डिसबैलेंस नहीं रहा है l  

यह भी पढ़ें: Exclusive: सोशल मीडिया का ‘बवंडर’ अब तो सबकी ज़िंदगी का हिस्सा- अजय देवगन

दे दे प्यार दे को इस बार शुक्रवार नहीं बल्कि एक दिन पहले शाम ( 16 मई) को पेड प्रीव्यू के साथ रिलीज़ किया गया l करीब दो घंटे 15 मिनिट की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने एक कट और कुछ सीन्स रिप्लेसमेंट के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दे कर पास किया है l करीब 45 करोड़ रूपये में बनी इस फिल्म को दे दे प्यार दे को दुनिया भर में 3750 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया, जिसमें ओवरसीज़ की 650 स्क्रीन्स भी शामिल हैं। l माना जा रहा है कि गुरुवार शाम के पेड प्रीव्यू के साथ फिल्म को पहले दिन 15 से 17 करोड़ रूपये की कमाई हो सकती है l 

अजय देवगन की पिछली फिल्म टोटल धमाल को पहले दिन 16 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था 

पिछले साल आई रेड ने 10 करोड़ 4 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी 

तब्बू की पिछली फिल्म अंधाधुन ने पहले दिन 2 करोड़ 70 लाख रूपये का कलेक्शन किया 

रकुल प्रीत सिंह की पिछली हिंदी फिल्म अय्यारी ने 3 करोड़ 36 लाख की ओपनिंग हासिल की थी 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप