विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्स ऑफ़िस: हांगकांग में दंगल और दुनिया में विवेगम की ताबड़तोड़ कमाई जारी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 07 Sep 2017 03:38 PM (IST)Updated: Fri, 08 Sep 2017 11:46 AM (IST)

जहां एक तरफ़ आमिर बड़े बड़ों को बॉक्स ऑफ़िस के अखाड़े में चित कर रहे हैं वहीं तमिल की फिल्म ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफ़िस: हांगकांग में दंगल और दुनिया में विवेगम की ताबड़तोड़ कमाई जारी
बॉक्स ऑफ़िस: हांगकांग में दंगल और दुनिया में विवेगम की ताबड़तोड़ कमाई जारी

मुंबई। इंडिया का बॉक्स ऑफ़िस भले ही हर शुक्रवार को आने वाली फिल्मों की किस्मत की हिसाब से बदलता हो लेकिन दो ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने विदेशों में अपनी कमाई की धूम मचा रखी है। एक तरफ़ आमिर खान हैं तो दूसरी तरफ अजित और विवेक ओबरॉय।

बाहुबली- द कंक्लूजन को चीन में अपनी कमाई से वर्ल्ड वाइड पटखनी देने वाली आमिर खान स्टारर दंगल का हांगकांग में महापराक्रम जारी है। इंडियन बॉक्स ऑफ़िस में 542 करोड़ और वर्ल्ड वाइड 1900 करोड़ रूपये की कमाई करने वाली दंगल ने हांगकांग में दूसरे मंगलवार को करीब छह लाख डॉलर यानि 51 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म का हांगकांग बॉक्स ऑफ़िस कुल कलेक्शन अब एक करोड़ 47 लाख डॉलर यानि 12 करोड़ 15 लाख रूपये हो गया है। ये हांगकांग बॉक्स ऑफ़िस पर एक रिकार्ड है।

यह भी पढ़ें:रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म का ये है जबरदस्त प्लान, पढ़िये और तैयार हो जाइये

जहां एक तरफ़ आमिर बड़े बड़ों को बॉक्स ऑफ़िस के अखाड़े में चित कर रहे हैं वहीं तमिल की फिल्म विवेगम ने इन दिनों वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचाया हुआ है। शिवा निर्देशित इस फिल्म में अजित ने लीड रोल निभाया है और विवेक ओबराय विलेन की भूमिका में हैं। पिछले महीने की 24 तारीख को रिलीज़ हुई विवेगम ने चेन्नई बॉक्स ऑफ़िस पर नौ करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले तीन दिनों में ही बाहुबली 2 का रिकार्ड तोड़ दिया था।

फिल्म ने 25 करोड़ 83 लाख रूपये से ओपनिंग लेकर पहले ही तहलका मचा दिया है। चार सितंबर तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक वर्ल्ड वाइड कमाई 136 करोड़ रही, जिसमें से 92 करोड़ रूपये इंडिया से मिले हैं। फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई अब 150 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।