विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस की बादशाह बनी Cocktail 2, शनिवार को सुपर कमाई से मारी बाजी

Published: Sun, 05 Jul 2026 09:33 AM (IST)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 ने रिलीज के 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करके दिखाई है।

कॉकटेल 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

कॉकटेल 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर कॉकटेल 2 का कमाल

  2. शाहिद कपूर की फिल्म की बंपर कमाई

  3. वीकेंड पर कॉकटेल ने किया कमबैक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक होमी अदजानिया की कल्ट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल यानी कॉकेटल 2 इन दिनों सिनेमाघरों में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज के दो सप्ताह पूरा करने के बाद भी ये रोमांटिक मूवी कमाई के बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती दिख रही है।

रिलीज के 16वें दिन कॉकटेल 2 ने बंपर कलेक्शन से हर किसी को सरप्राइज कर दिया है। आइए जानते हैं कि 16वें दिन इस हिंदी मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।

कॉकटेल 2 ने फिर किया कमाल

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर कॉकटेल 2 रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत किए हुए है। जिसका अंदाजा तीसरे वीकेंड में कॉकटेल 2 की कमाई की रफ्तार को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। रिलीज के 16वें दिन शाहिद कपूर की इस मूवी ने एक बार फिर से धांसू कलेक्शन करते हुए अपनी दावेदारी पेश की है।

यह भी पढ़ें- 'एक्ट्रेस को छोटा समझते...' Kriti Sanon ने बताया बॉलीवुड में होता है 'भेदभाव', हीरो को मिलता है स्पेशल ट्रीटमेंट

cocktail2

गौर किया जाए कॉकटेल के 16वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार कॉकटेल 2 ने दूसरे मंगलवार के दिन करीब 1.15 करोड़ की इनकम की है, जो अल्फा और वेलकम टू द जंगल जैसी कई नई फिल्मों की रिलीज के बाद भी कमाई का एक अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है।

Cocktail 2 worldwide collection

इसके साथ अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कॉकटेल का नेट कलेक्शन 91 करोड़ के पार पहुंच गया है। जिस तरह से फिलहाल कॉकटेल 2 की कमाई का कारवां चल रहा है, उसको देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में ये रोमांटिक फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले सकती है।

वर्ल्डवाइड भी अव्वल निकली कॉकटेल 2

सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में कॉकटेल किसी से कम नहीं निकली है। बात की जाए रिलीज के 16 दिन के भीतर कॉकटेल 2 के ग्रॉस बिजनेस की तरफ तो अब तक ये मूवी 140 करोड़ के करीब कारोबार कर चुकी है। नए जमाने की प्रेम कहानी के आधार पर कॉकटेल 2 की कहानी ने हर किसी को प्रभावित किया है और दिलों को जीता है।

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल मार्केट में चला Cocktail 2 का सिक्का, धुआंधार कमाई से हिलाया ग्लोबल बॉक्स ऑफिस