विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एक्ट्रेस को छोटा समझते...' Kriti Sanon ने बताया बॉलीवुड में होता है 'भेदभाव', हीरो को मिलता है स्पेशल ट्रीटमेंट

Published: Sat, 04 Jul 2026 04:26 PM (IST)

कृति सेनन ने बॉलीवुड में लिंग-आधारित भेदभाव पर बात की, बताया कि कैसे महिला एक्टर्स को अक्सर हल्के में लिया जाता है जबकि पुरुष सितारों को विशेष ट्रीटमेंट मिलता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) को लेकर चर्चा में हैं। इस मूवी में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी नजर आए। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में जेंडर बायस (लिंग-आधारित भेदभाव) के बारे में बात की है।

मेल एक्टर्स से डरते हैं डायरेक्टर्स

उन्होंने कहा कि अक्सर महिला एक्टर्स को उनके मेल साथियों की तुलना में अलग नजरिए से देखा जाता है। लिली सिंह के YouTube चैनल को दिए इंटरव्यू में कृति ने इंडस्ट्री में काम करने की चुनौतियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि असिस्टेंट डायरेक्टर्स अक्सर मेल स्टार्स से ज्यादा डरते या झिझकते हैं, जबकि महिला एक्टर्स को अक्सर हल्के में लिया जाता है।

Kriti (6)

यह भी पढ़ें- Kriti Sanon ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच कबीर बहिया संग फोटोज की शेयर, बॉन्डिंग देख फैंस बोले- 'नो नजर प्लीज'

कौन सी फील्ड में सबसे ज्यादा चुनौतियां?

कृति ने कहा कि अब तक जितनी भी फील्ड्स को उन्होंने देखा है जैसे मॉडलिंग, इंजीनियरिंग कॉलेज या फिल्म इंडस्ट्री सबसे ज्यादा चैलेंज उन्हें यहीं देखने को मिला। उन्हें याद किया कि जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था, तब महिलाओं के लिए उपलब्ध अवसर आज की तुलना में बहुत सीमित थे। उस समय फिल्मों की ज्यादातर कहानी पुरुष के इर्द-गिर्द लिखी जाती थी और महिलाओं को केवल रोमांटिक इंटरेस्ट के तौर पर दिखाया जाता था। कृति ने कहा कि महिलाओं के किरदार अब फिल्मों में अच्छे लिखे जाने लगे हैं लेकिन लिंग के आधार पर भेदभाव अभी भी खत्म नहीं हुआ है।

kritisanon_1741502831_3584307999391292521_448810631

सुविधाएं देने में भी किया जाता है अंतर

कृति सेनन ने कहा कि कई बार तो सवाल पूछने पर भी लोग बुरा मान जाते हैं। वहीं अगर मेल एक्टर ऐसा कहता है तो समझा जाता है कि वो वो कैरेक्टर को ज्यादा अच्छे से समझने के लिए ऐसा कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म सेट पर होने वाले भेदभाव का उदाहरण देते हुए कहा- 'कभी-कभी पुरुष एक्टर्स को बेहतर सुविधाएं, जैसे कि बेहतर कमरे दिए जाते हैं। हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि भौतिक सुविधाएं उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखतीं हैं।'

'कॉकटेल 2' को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले और इसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में लगभग 137 करोड़ रुपये की कमाई की। कृति ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें- BF कबीर बहिया संग Kriti Sanon रचाने जा रही हैं शादी? जीजू स्टेबिन ने कहा- 'उन्हें सबसे अच्छा लड़का...'