विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kriti Sanon ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच कबीर बहिया संग फोटोज की शेयर, बॉन्डिंग देख फैंस बोले- 'नो नजर प्लीज'

Published: Wed, 01 Jul 2026 01:56 PM (GMT+05:30)

कृति सेनन ने आधा साल बीत जाने पर इंस्टाग्राम पर कई अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। जिनमें से ब्रेकअप रूमर्स ...और पढ़ें

कबीर बहिया संग कृति सेनन ने ब्रेकअप की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप/ फोटो- Instagram

कबीर बहिया संग कृति सेनन ने ब्रेकअप की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनो कॉकटेल 2 की सक्सेस को काफी एन्जॉय कर रही हैं। उनकी फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। हालांकि, एक तरफ जहां उनकी प्रोफेशनल लाइफ अच्छी चल रही है, तो वहीं पिछले कुछ समय से लगातार ये खबरें आ रही थीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस का उनके ब्वॉयफ्रेंड कबीर बाहिया संग ब्रेकअप हो गया है।

हालांकि, अब कबीर बहिया (Kabir Bahia) संग ब्रेकअप की खबरों पर पूर्णविराम लगाते हुए, कृति सेनन ने कुछ दिलचस्प फोटोज अपने करीबी लोगों के साथ शेयर की हैं, जिनमें कबीर बहिया भी नजर आ रहे हैं।

कृति सेनन का कैसा रहा 2026 का आधा साल?

कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें उन्होंने यह बताया कि उनका आधा साल कैसा बीता है। पहली फोटो में ट्रेवल कर रही कृति कार में बैठकर जहां पाउट कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने डॉग के साथ खेल रही हैं। अन्य फोटो में वह कॉकटेल 2 (Cocktail 2) को-स्टार रश्मिका मंदाना के साथ पोज कर रही हैं। वहीं एक और फोटो में एक्ट्रेस बहन नुपुर संग पहाड़ों पर जाकर स्केटिंग को एन्जॉय कर रही हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

हालांकि, इन सभी तस्वीरों के बीच जिस फोटो ने सोशल मीडिया यूजर्स का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह कबीर बहिया संग है। एक फोटो में कबीर बहिया ने कृति को बैक से होल्ड किया हुआ है और दोनों पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह का परफॉर्मेंस एन्जॉय कर रही हैं। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा, "आधे साल की तस्वीरें...कुछ ऐसे पल जो इंस्टाग्राम पर कभी नहीं आए और कुछ तो कभी आएंगे भी नहीं।"

यह भी पढ़ें- 12वें दिन अचानक बढ़ी Cocktail 2 की कमाई, मंगलवार को रोमांटिक फिल्म ने किया धांसू कमबैक

kritisanon_1782820764_3930907762455844460_448810631

यूजर्स बोले-'आप दोनों को नजर न लगे'

कृति सेनन की फोटोज पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "15वीं स्लाइड...आप दोनों को किसी की नजर ना लगे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं सिर्फ कबीर बहिया संग आपकी फोटो देखने के लिए यहां तक आया हूं, जो आपने बिना बोले लोगों के मुंह बंद कर दिए हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा "आपको कोई हक नहीं है कि आप इतनी खूबसूरत लगो।"

कौन हैं कृति सेनन के ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया?

कबीर बहिया की बात करें तो वह पेशे से एक बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह भारतीय मूल के हैं, लेकिन उनका पूरा परिवार लंदन में बसा हुआ है। वह वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के मैनेजिंग एडिटर हैं। उनके पिता कुलजिंदर बहिया यूके में 'साउथहॉल ट्रैवल' नाम की कंपनी के मालिक हैं।

kriti kabir

कबीर के कृति ही नहीं, बल्कि एमएस धोंनी से लेकर हार्दिक पांड्या संग कई क्रिकेटर संग अच्छे संबंध हैं। कृति और कबीर की पहली मुलाकात उनकी बहन नूपुर सेनन और उनके पति स्टेबिन बेन ने करवाई थी।

यह भी पढ़ें- 'वेलकम टू द जंगल' के सामने डटकर खड़ी Cocktail 2, शाहिद की फिल्म ने Worldwide बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों