विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो मेरी बहन...' दूसरी लड़की संग पार्टी की अफवाह पर भड़के Kriti Sanon के रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया

Published: Sat, 27 Jun 2026 01:52 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2026 07:22 PM (IST)

कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह किसी और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कबीर बहिया दूसरी लड़की के साथ वायरल तस्वीरों में दिखे।

  2. कृति सेनन के साथ ब्रेकअप की अटकलें तेज हुईं।

  3. फैंस ने कबीर के रिश्ते पर सवाल उठाए।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चा है कि कृति सेनन (Kriti Sanon) बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) को डेट कर रही हैं। दोनों ने ऑफिशियल तौर पर इस मामले में कुछ नहीं बोला है लेकिन अक्सर इन्हें साथ में स्पॉट किया जाता है।

कृति सेनन के बर्थडे के मौके पर साथ में दोनों वेकेशन पर थे। इसके अलावा कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर की शादी में भी कबीर और कृति साथ दिखाई दिए। हालांकि अब हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- न कोई गॉडफादर, न फिल्मी बैकग्राउंड, दिल्ली की इन पढ़ाकू लड़कियों ने बॉलीवुड में बनाए कमाल के रिकॉर्ड

कृति सेनन का हुआ ब्रेकअप?

रेडिट पर हाल ही में वायरल हो रही तस्वीरों में कबीर किसी और लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि क्या कबीर ने कृति सेनन के साथ ब्रेकअप कर लिया है?

हालांकि ये तस्वीरें Reddit पर शेयर की गई पोस्ट की हैं जिसका असल में एक रील से स्क्रीनशॉट लिया गया है। यह रील 'आलिया मोहन' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई थी। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कबीर अपने दोस्तों के साथ एक शादी की पार्टी में शामिल हुए थे।

Kriti Sanon's boyfriend Kabir with another girl? Did they break Up?
by u/dontsharegossip in BollyBlindsNGossip

कई यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- 'क्या कृति को इसके बारे में पता है?' दूसरे ने कमेंट किया- 'मुझे कभी भी इससे अच्छी वाइब नहीं आई।' तीसरे ने कमेंट किया - 'हो सकता है वो कैसेनोवा हों?'

हालांकि कबीर के एक करीबी सूत्र ने बताया, "ऑनलाइन वायरल हो रही कबीर और एक लड़की की तस्वीर का गलत मतलब निकाला गया है। वह उनके परिवार की दोस्त हैं और कबीर उन्हें अपनी बहन मानते हैं। यह दुखद है कि लोग कितनी जल्दी किसी नतीजे पर पहुंच जाते हैं और गलत बातें फैलाने लगते हैं।"

क्या है तस्वीर की सच्चाई? 

दरअसल इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है। कबीर के करीबी एक सूत्र ने बताया, 'ऑनलाइन वायरल हो रही कबीर और एक लड़की की तस्वीर का गलत मतलब निकाला गया है। वह उनके परिवार की दोस्त हैं और कबीर उन्हें अपनी बहन मानते हैं। यह दुखद है कि लोग कितनी जल्दी किसी नतीजे पर पहुंच जाते हैं और गलत बातें फैलाने लगते हैं'। 

दोनों की उम्र में 9 साल का अंतर

बता दें कि कृति और कबीर की डेटिंग की खबरों के बाद से ही इनके बीच उम्र के अंतर को लेकर हमेशा चर्चा रहती है। कबीर कृति से 9 साल छोटे हैं।

यह भी पढ़ें- 'अपनी भावनाओं को एक सुरक्षा...', Cocktail 2 एक्ट्रेस Kriti Sanon ने प्यार को लेकर की दिल खोलकर बात