विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अपनी भावनाओं को एक सुरक्षा...', Cocktail 2 एक्ट्रेस Kriti Sanon ने प्यार को लेकर की दिल खोलकर बात

By Jagran NewsEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 26 Jun 2026 12:37 PM (IST)

कॉकटेल 2 में अपने रोल को लेकर चर्चा बटोर रहीं कृति सेनन ने हाल ही में प्यार को लेकर दिल ...और पढ़ें

कृति सेनन ने आज की पीढ़ी के प्यार पर दी राय/ फोटो- Instagram

कृति सेनन ने आज की पीढ़ी के प्यार पर दी राय/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। समय के साथ प्यार, उसके इजहार तथा प्यार को निभाने के तरीके भी बदले हैं। चिट्ठियों से प्यार जताने वाला जमाना लगभग पीछे छूट चुका है और अब बहुत से युवा डेटिंग एप्स के माध्यम से रिलेशनशिप में जा रहे हैं।

हालांकि, मिमी और दो पत्ती फिल्मों की अभिनेत्री कृति सेनन का भरोसा पुराने दौर वाले प्यार में ही है। इसलिए उन्हें लगता है कि आज की पीढ़ी प्यार में पड़ने और दिल टूटने से डरती है।

'प्यार में पड़ने से डरती है आज की पीढ़ी'

समय के साथ वर्तमान दौर में प्यार और रिलेशनशिप में बदलाव पर कृति कहती हैं, "अगर मुझे मजबूती से अपनी बात कहनी हो तो मैं यह कहूंगी कि आज की पीढ़ी प्यार में पड़ने से काफी डरती है। ये लोग अपना दिल नहीं दुखाना चाहते और किसी के साथ प्रतिबद्धता भी नहीं रखना चाहते हैं। लोग बहुत जल्दी से किसी एक को छोड़कर दूसरे के साथ आगे बढ़ जाते हैं।"

आज तो रिश्तों में सिचुएशनशिप (जब दो लोग एक-दूसरे के साथ समय बिताते हों, लेकिन उनके रिश्ते को लेकर कोई प्रतिबद्धता न हो), बेंचिंग (जब कोई व्यक्ति रिश्ते में आगे भी नहीं बढ़ता और छोड़ता भी नहीं है) और घोस्टिंग (जब कोई व्यक्ति बिना कोई कारण बताए अचानक संपर्क बंद कर दे) समेत कई ऐसी भी चीजें हैं, जिनमें से मुझे बहुत सी चीजों का मतलब भी नहीं समझ आता है।"

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Day 6: वीकडे में कॉकटेल 2 पलटा गेम, छठवें दिन किया चौंकाने वाला कलेक्शन

_ - 2026-06-26T122901.832

'कुछ लोगों को अभी भी सच्चे प्यार की चाहत है'

कृति सेनन ने प्यार के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "आजकल रिश्तों में बहुत सारी चीजें हो रही हैं। लगातार लोग डेटिंग एप्स पर लेफ्ट और राइट स्वाइप किए जा रहे हैं। इसका कारण मुझे लगता है कि आज के युवा सिचुएशनशिप, बेंचिंग और घोस्टिंग जैसी चीजों से हमेशा अपने आपको और अपनी भावनाओं को एक सुरक्षा के घेरे में बचाकर रखना चाहते हैं।"

[image] - 6951636

कॉकटेल 2 एक्ट्रेस ने आगे कहा, "हालांकि, थोड़ा गहराई में जाने के बाद मुझे लगता है कि कुछ लोगों में अभी भी सच्चे प्यार की चाहत है। एक ऐसे प्यार की, जो हमेशा-हमेशा के लिए रहे। मुझे भी इसी किस्म के प्यार में भरोसा है।" कृति सेनन की फिल्मों की बात करें तो, 19 जून को उनकी फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज हुई थी, जिसे समीक्षकों से मिला-जुला रिव्यू मिला था।

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Day 5: मंगल को कॉकटेल 2 ने खेला कमाई का दंगल, शाहिद कपूर की फिल्म पर हुई नोटों की बारिश