विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhaava Box Office Day 56: Jaat नहीं कर पाई छावा का बाल भी बांका, 56वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी

Published: Fri, 11 Apr 2025 03:38 PM (GMT+05:30)

विक्की कौशल की फिल्म छावा का तूफान शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस फिल्म ने घरेलू ...और पढ़ें

जाट के डर से भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुका छावा/ फोटो- Instagram
जाट के डर से भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुका छावा/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. छावा बना सिकंदर और जाट के लिए मुसीबत
  2. 56वें दिन भी आ गए बॉक्स ऑफिस खाते में इतने पैसे
  3. ओटीटी पर रिलीज के बाद भी थिएटर में जलवा बरकरार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना की 'सिकंदर' का मुकद्दर भले ही बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ गया हो, लेकिन उनकी 56 दिन पहले रिलीज हुई 'छावा' अब तक बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है। 14 फरवरी को रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' के बाद दो और बड़ी फिल्में 'सिकंदर' और 'जाट' सिनेमाघरों में आ गई , लेकिन विक्की की फिल्म बॉक्स ऑफिस से टस से मस नहीं हुई। 

सिकंदर के लिए तो छावा पहले ही खतरा बनी हुई थी और अब जब तक ये फिल्म थिएटर से हट नहीं जाती, तब तक 'जाट' के लिए भी सुकून की सांस लेना मुश्किल है। रिलीज के 56वें दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छावा ने जाट की नाक के नीचे से मोटी कमाई कर ली है। फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया, चलिए आकंड़ो पर एक नजर डाल लेते हैं। 

छावा ने बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को किया इतना कलेक्शन 

छावा के बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की दो बड़ी वजह है, पहली फिल्म की कहानी और दूसरी कंट्रोवर्सी। फिल्म का कलेक्शन 40 दिन बाद जब डाउन हो रहा था, तभी नागपुर में हुए विवाद से 'छावा' को जोड़ा गया और मूवी को बैन करने की मांग उठी। बॉलीवुड के सितारें हो या फिर फिल्में दोनों के लिए ही अधिकतर नेगेटिव पब्लिसिटी हमेशा फायदेमंद साबित हुई है। इस विवाद के बाद छावा के कलेक्शन में भी उछाल देखने को मिला था। 

यह भी पढ़ें: 800 करोड़ कमाने वाली Chhaava की OTT पर दस्तक, मगर फिल्म ने क्यों दर्शकों को कर दिया नाराज?

अब 56 दिन बाद भी ये फिल्म सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस को छोड़ने को तैयार नहीं है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाट के थिएटर में आने के बाद छावा ने गुरुवार को तकरीबन सिंगल डे में हिंदी भाषा में 30 लाख रुपए तक कमाए। 

Photo Credit- Instagram

ओटीटी पर छावा देखकर क्यों टूटा फैंस का दिल? 

छावा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 56 दिनों में टोटल 604 करोड़ के आसपास की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड ये फिल्म  805.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। हिंदी में छावा ने टोटल कमाई 583.98 करोड़ और तेलुगु में टोटल 15.87 करोड़ कमाए हैं। ओवरसीज मार्केट में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक फिल्म की कमाई 91 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 

Photo Credit- Instagram

थिएटर में लंबे समय तक राज करने के बाद अब छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन की कहानी ऑडियंस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix India) पर रिलीज हुई है। हालांकि, फैंस इस बात से थोड़े दुखी हैं कि छावा को सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Day 54: मंगलवार को छावा ने मचाया गदर, Sikandar के बाद Jaat के कलेक्शन पर भी लगाएगी ग्रहण?