Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    800 करोड़ कमाने वाली Chhaava की OTT पर दस्तक, फिल्म ने क्यों दर्शकों को कर दिया नाराज?

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 02:03 PM (IST)

    विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा (Chhaava) सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज हो गई है। मगर हैरान करने वाली बात है कि फिल्म ने आते ही दर्शकों को नाराज कर दिया है। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है। करीब दो महीने तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद यह ऑनलाइन स्ट्रीम हो रही है।

    Hero Image
    ओटीटी रिलीज के बाद छावा से नाराज दर्शक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छावा का कहर आखिरकार थम गया है। सिनेमाघरों में जब से यह फिल्म रिलीज हुई है, तभी से यह अपना जादू चला रही है। दो महीनों में कई फिल्में सिनेमाघरों में आईं, लेकिन मजाल है जिसने छावा को पछाड़ा हो। खैर, विक्की कौशल स्टारर फिल्म का क्रेज सिनेमाघर में भले ही नेक्स्ट लेवल पर दिखा हो, लेकिन ओटीटी पर आते ही इसने दर्शकों को निराश कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। करीब 56 दिनों तक बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर कब्जा करने के बाद छावा ओटीटी पर रिलीज हुई, मगर इसका जो रिस्पॉन्स मिला, वो निराशाजनक रहा।

    ओटीटी पर रिलीज हुई छावा फिल्म

    छावा 11 अप्रैल यानी आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म ने सिनेमाघरों में जिस तरह धमाल मचाया, लग रहा था कि ओटीटी पर आते ही यह धमाल मचा देगी। मगर हुआ इसका उल्टा। दरअसल, फिल्म को ओटीटी पर सिर्फ एक ही भाषा हिंदी में रिलीज किया गया जो कई अन्य दर्शकों को रास नहीं आया।

    यह भी पढ़ें- Chhaava Box Office Day 54: मंगलवार को छावा ने मचाया गदर, Sikandar के बाद Jaat के कलेक्शन पर भी लगाएगी ग्रहण?

    छावा से क्यों नाराज दर्शक?

    दरअसल, छावा को सिनेमाघरों में हिंदी के अलावा तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया था जिससे फिल्म की अच्छी-खासी कमाई हुई थी। मगर ओटीटी रिलीज में छावा सिर्फ हिंदी भाषा में ही उपलब्ध है जिससे लोग काफी नाराज हैं। दर्शकों को उम्मीद थी कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा 2025 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह टॉ 5 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में चौथे पायदान पर है। सिर्फ भारत में फिल्म ने 594 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। जबकि टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ रुपये के आसपास है।

    छावा की कहानी और कास्ट

    छावा मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। फिल्म में संभाजी का किरदार विक्की कौशल ने निभाया और उन्हें अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब सराहना मिली। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्त जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- Chhaava Box Office Day 53: सिकंदर को पछाड़ 'छावा' की लंबी छलांग, Stree 2 को रौंदकर भारत में बनाया रिकॉर्ड