विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhaava Box Office Day 54: मंगलवार को छावा ने मचाया गदर, Sikandar के बाद Jaat के कलेक्शन पर भी लगाएगी ग्रहण?

Published: Wed, 09 Apr 2025 12:00 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 09 Apr 2025 01:13 PM (GMT+05:30)

विक्की कौशल ने आखिरकार छावा की सफलता के साथ ये साबित कर ही दिया कि सब्र का फल मीठा होता ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुक रही छावा की कमाई/ फोटो- Instagram
बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुक रही छावा की कमाई/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. विक्की की छावा के तूफान को रोकना है मुश्किल
  2. सिकंदर का पूरा समीकरण बिगाड़ चुकी है छावा
  3. अब जाट के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है छावा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2 के बाद अगर किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना खौफ बनाया हुआ है, तो वह विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म छावा है। 14 फरवरी को रिलीज हुई मूवी को सिनेमाघरों में आए हुए 50 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन फिल्म टस से मस होने का नाम नहीं ले रही है। 

46वें दिन जब बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई थी, तो ऐसा लगा था कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का खाता बंद हो जाएगा। हालांकि, हुआ इसके अपोजिट और रिलीज के 52वें दिन छावा के कलेक्शन में अचानक उछाल आया और फिल्म फिर से करोड़ों में लौट आई। सलमान खान के सिकंदर के गले की फांस तो ये फिल्म पहले से ही बनी हुई थी, अब मूवी अपने मंगलवार के कलेक्शन के बाद जाट के लिए भी खतरा बन सकती है। कैसे, नीचे आर्टिकल में पढ़ें पूरी डिटेल: 

छावा ने अब तक इंडिया में कमा लिए इतने करोड़ 

सिकंदर (Sikandar) के सिनेमाघरों में आने के बाद ऐसा लग रहा था कि छावा ज्यादा दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, उल्टा छावा की मौजूदगी ने ही 26 करोड़ से शुरुआत करने वाली सिकंदर का पूरा बॉक्स ऑफिस पर गणित ही बिगाड़कर रख दिया। हालांकि, विक्की की छावा को भी इतने में चैन नहीं मिल रहा है। ये फिल्म भले ही वीकडेज पर लाखों में आ गई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस का सिंहासन छोड़ नहीं रही है। 

यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Day 53: सिकंदर को पछाड़ 'छावा' की लंबी छलांग, Stree 2 को रौंदकर भारत में बनाया रिकॉर्ड

chhaava box office

Photo Credit: Instagram

सोमवार को हिंदी भाषा में 35 लाख के आसपास का कलेक्शन करने वाली छावा की कमाई में मंगलवार को थोड़ा उछाल देखने को मिला। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, छावा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 54वें दिन सिंगल डे पर 37 लाख के आसपास का कलेक्शन किया है, जो बिल्कुल भी खराब नहीं है।  

वर्ल्डवाइड 804.4 करोड़
इंडिया नेट 603 करोड़
ओवरसीज 91 करोड़
हिंदी 583.3 करोड़
तेलुगु 15.87 करोड़

जाट के लिए कैसे मुसीबत बन सकती है छावा? 

सिकंदर की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गिरती कमाई से ये तो क्लियर हो गया है कि ऑडियंस की डिमांड स्टारडम नहीं, बल्कि कहानी है। ऐसे में अगर जाट की कहानी में दम नहीं निकला तो लोगों के पास दूसरा ऑप्शन छावा है। छावा के क्रेज को देखते हुए अब भी कई थिएटर ओनर्स ने ये फिल्म लगा रखी है। 

chhaava box office day 54

Photo Credit: Instagram

छावा के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 603 करोड़ के आसपास इंडिया में और 804.4 करोड़ के करीब दुनियाभर में बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में  91 करोड़ कमा लिए हैं। 

यह भी पढ़ें: Chhaava के बाद Vicky Kaushal का नया किरदार, जादूगर अवतार में दिखा मजेदार ट्विस्ट!