विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhooth Bangla Worldwide Collection: हॉलीडे पर दोगुनी हुई 'भूत बंगला' की दहशत, विदेशी बाजार में छप्परफाड़ कमाई

Published: Sat, 02 May 2026 07:56 AM (GMT+05:30)

Bhooth Bangla Worldwide Collection: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने धांसू कारोबार कर लिया है। फिल्म का कारोबार 15वें दिन बढ़ा है।

भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पहले धुरंधर 2 और अब राजा शिवाजी... भूत बंगला (Bhooth Bangla) के सामने दो बड़ी फिल्में हैं, लेकिन फिर भी अक्षय कुमार की फिल्म कमाई के मामले में गदर काट रही है।

दो हफ्ते में ही भूत बंगला ने दुनियाभर में अपने पैर जमा लिए हैं। विदेशी बाजार में फिल्म का कारोबार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। फिल्म पहले ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब शुक्रवार यानी लेबर डे (Labour Day) और बुद्ध पूर्णिमा के दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया है।

भूत बंगला को छुट्टी का मिला फायदा

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि भूत बंगला जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तभी से करोड़ों रुपये कमा रही है। इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 3 करोड़ से ऊपर ही रहा है। हालांकि, शुक्रवार को कमाई में तगड़ा उछाल आया है।

Akshay Kumar

तीसरे शुक्रवार को 1 करोड़ का फायदा

सैकनिल्क के मुताबिक, तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन भूत बंगला ने 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जबकि 14वें दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ कमाए थे। बीते दिन फिल्म को 1 करोड़ का मुनाफा मिला है। वहीं, ओवरसीज में भी फिल्म का बिजनेस बढ़ा है। विदेशी बाजार में फिल्म ने एक दिन में 1.25 करोड़ कमाए हैं।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: भूत बंगला ने उड़ाए धुरंधर 2 के तोते, 14 दिनों में बनाया धांसू रिकॉर्ड

दुनियाभर में भूत बंगला का कब्जा

इस हिसाब से भूत बंगला का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 157.55 करोड़ और नेट कलेक्शन 132.65 करोड़ रुपये है। अक्षय कुमार की हॉरर थ्रिलर ने दुनियाभर में अब तक 211.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। शनिवार और रविवार को भी फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद है।

Rajpal Yadav

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी भूत बंगला में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, दिवंगत अभिनेता असरानी, जिशु सेनगुप्ता, वामिका गब्बी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: विदेशों में 'भूत बंगला' का खौफ, नॉन-वीकेंड में भी कमाई से काट दिया गदर