विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhooth Bangla Worldwide Collection: भूत बंगला ने उड़ाए धुरंधर 2 के तोते, 14 दिनों में बनाया धांसू रिकॉर्ड

Published: Fri, 01 May 2026 08:28 AM (IST)

17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'भूत बंगला' ने 14 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा रिकॉर्ड ...और पढ़ें

भूत बंगला वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-14/ फोटो- Instagram

भूत बंगला वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-14/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि वह यूं ही कॉमेडी किंग नहीं कहे जाते हैं। 16 साल बाद प्रियदर्शन के साथ 'भूत बंगला' लेकर आए खिलाड़ी कुमार की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी गदर मचा दिया है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अक्की की 'भूत बंगला' ने 14 दिनों में एक ऐसा बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है, जिससे अब 'धुरंधर-2' (Dhurandhar 2) के तोते उड़ गए हैं। मूवी ने कुल कितनी कमाई की, नीचे विस्तार से पढ़ें:

'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर मार दी डबल सेंचुरी

'धुरंधर 2' के सामने अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर स्लो शुरुआत मिली थी। हालांकि, दो दिन के अंदर ही मूवी दुनियाभर में 60 करोड़ कमाने में कामयाब हुई थी। पहला वीकेंड बीतने के साथ ही इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के हाथ में 95 करोड़ के आसपास की कमाई आ गई थी।

13 दिनों के अंदर 'भूत बंगला' ने कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 199.38 करोड़ तक की कमाई की थी और 14वें दिन फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार, 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई 'भूत बंगला' ने गुरुवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 204.40 करोड़ की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Collection: वीकेंड से पहले पलटा पासा, भूत बंगला ने 14वें दिन किया सॉलिड कलेक्शन

bhooth bangla worldwide collection day 11

इन देशों में गदर मचा रही है 'भूत बंगला'

'भूत बंगला' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो गदर मचा ही रही है, लेकिन 'धुरंधर 2' को साइड करते हुए अक्षय की फिल्म विदेशी मार्केट में भी अपना दबदबा बना रही है। 'भूत बंगला' ने ओवरसीज मार्केट में अभी तक 52.25 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म गल्फ कंट्रीज में सबसे अच्छा बिजनेस कर रही है, जहां अभी तक इसने 11.25 करोड़ तक का कलेक्शन किया है।

bhooth bangla worldwide collection day 11 (1)

इसके अलावा अमेरिका में फिल्म ने 8.12 करोड़ के आसपास कमाए हैं। यूनाइटेड किंगडम में फिल्म की कमाई 4.37 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में 2.08 करोड़, नेपाल में 1.04 करोड़ और अन्य देशों में 2.91 करोड़ के आसपास हुई है। सिनेमाघरों से हटने के बाद मेकर्स इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix)पर रिलीज करेंगे। 

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: विदेशों में 'भूत बंगला' का खौफ, नॉन-वीकेंड में भी कमाई से काट दिया गदर