विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhooth Bangla Worldwide Collection: भूत बंगला ने बढ़ाई 'धुरंधर 2' की टेंशन, मंगलवार को झमाझम हुई नोटों की बारिश

Published: Wed, 29 Apr 2026 08:36 AM (IST)

भूत बंगला दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर अब रुकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार के 12वें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म ने 'धुरंधर-2' की टेंशन बढ़ा दी।

भूत बंगला वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-12/ फोटो- Instagram

भूत बंगला वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-12/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' अपना पूरा 120 करोड़ का धांसू बजट वसूलने के बाद भी रुकने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है। वर्किंग डेज के हिसाब से फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में भले ही उतार-चढ़ाव आ रहा हो, लेकिन दुनियाभर में तो मूवी ने गदर मचाया हुआ है।

यह फिल्म 12 दिनों के अंदर ही 'धुरंधर 2' के लिए बड़ा सिरदर्द बन चुकी है। मंगलवार को 'भूत बंगला' का कुल कितना कलेक्शन हुआ, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

'भूत बंगला' पर मंगलवार को बरसी कृपा

अक्षय कुमार-वामिका गब्बी की फिल्म 'भूत बंगला' की नजर दुनियाभर की गद्दी से 'धुरंधर 2' को हटाकर खुद राज करने पर है। सोमवार तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ने कुल 188 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब मंगलवार को भी फिल्म ने बाजी मार ली है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने मंगलवार को सिंगल डे में कुल 7 करोड़ का बिजनेस ग्लोबली किया है। 12 दिनों में फिल्म का कलेक्शन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 195.25 करोड़ तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office: मंगलवार को 'भूत बंगला' की कमाई में आया उछाल, Horror Comedy ने कर डाली करोड़ों की कमाई

bhooth bangla worldwide collection day 12 (1)

ओवरसीज मार्केट में 'भूत बंगला' का शानदार प्रदर्शन

अगर अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की सिर्फ विदेशी मार्केट में हुई कमाई का आंकड़ा देखा जाए, तो मूवी ने अभी तक बाहरी देशों में कुल 51 करोड़ का बिजनेस किया है। यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक कई देशों में शानदार बिजनेस कर रही है। 'भूत बंगला' भले ही 'धुरंधर 2' का 1800 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार न कर पाए, लेकिन यह फिल्म रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर के 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने के ख्वाब पर ग्रहण लगाने में जरूर कामयाब होती दिख रही है। 

bhooth bangla worldwide collection day 5

16 साल बाद लौटी प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी

आपको बता दें कि हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद पर्दे पर लौटी। दोनों ने साथ में 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया' और 'भागम-भाग' जैसी कई सफल फिल्में दी हैं। एक बार फिर से इस जोड़ी ने यह साबित कर दिया है कि उनकी जोड़ी सुपरहिट है। अब दर्शकों को इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आएगी। 

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: विदेशों में कहर बनकर बरसी भूत बंगला, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर नया कारनामा